Avatar: The Way of Water BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार 2' की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन
साल 2009 में रिलीज हुई 'अवतार' ने रिलीज के बाद टिकट खिड़की पर पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी इसी फिल्म के नाम था। फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई थी कि हर देश में इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। भारत में भी तब इस फिल्म ने लोगों के दिलों को जीत लिया था। अब इसके दूसरे भाग को भी भारत में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
Filmy Wrap: रकुल प्रीत को ED का समन और बिकिनी विवाद में दीपिका के खिलाफ शिकायत, पढ़ें मनोरंजन जगत की दस खबरें
एडवांस बुकिंग से ही यह साफ हो गया था कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अवतार द वे ऑफ वॉटर की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। इस बीच फिल्म की कमाई के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 38 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने यह कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर किया है।
Henry Cavill: सुपरमैन के रोल में अब नजर नहीं आएंगे हेनरी कैविल, नाराज फैंस जेम्स गन को हटाने की कर रहे मांग
इसी के साथ ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' ने ब्रह्मास्त्र को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही है। बता दें कि साल 2022 में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म केजीएफ 2 ने 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन को इस साल कोई भी फिल्म पीछे नहीं छोड़ सकी है।
Bobby Deol: दोबारा बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने को तैयार बॉबी देओल, पूरी की 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' की शूटिंग