फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avatar The Way Of Water director james cameron is corona positive skipped premier of his own movie

Avatar The Way Of Water: कोरोना पॉजिटिव हुए जेम्स कैमरून, अपनी ही फिल्म के प्रीमियर का नहीं बन पाए हिस्सा

Tue, 13 Dec 2022 10:11 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 13 Dec 2022 10:11 AM IST
सार

अवतार द वे ऑफ वाटर के डायरेक्ट जेम्स कैमरून कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में वह लॉस एंजिल्स में रखे गए फिल्म के प्रीमियर का हिस्सा नहीं बन पाए। 

विज्ञापन
Avatar The Way Of Water director james cameron is corona positive skipped premier of his own movie
जेम्स कैमरून - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वाटर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, सोमवार को लॉस एंजिल्स में प्रीमियर रखा गया था। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ही इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। रिपोर्ट्स के अनुसार जेम्स कैमरून कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन

जेम्स कैमरून के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी रविवार को उनके रूटीन चेकअप के दौरान सामने आई थी। कैमरून 'अवतार 2' के प्रीमियर में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन डिजटली वह इवेंट का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने अपनी हेल्थ का अपडेट दिया। कैमरून ने कहा, 'मैं उन सभी से माफी चाहता हूं, जो आज यहां इस इवेंट में शामिल हुए हैं। मैं अपनी खुद की पार्टी में शामिल नहीं हो सकता। मैं अवतार 2 के प्रीमियर के लिए दुनिया भर में भ्रमण कर रहा था और टोक्यो से वापस आने के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया। अब इसलिए मैं प्रीमियर में आकर और लोगों के लिए खतरा नहीं बन सकता।'

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, भट्ट कैंप से जुड़ेगा इस अभिनेत्री का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जेम्स कैमरून की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए डिज्नी के प्रवक्ता ने कहा, 'जेम्स को कोविड है लेकिन वह अब ठीक महसूस कर रहे हैं। एक रूटीन चेकअप के दौरान उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी। ऐसे में अब वह वर्चुअली अपना शेड्यूल पूरा करेंगे और प्रीमियर में शामिल नहीं होंगे।' बता दें कि 'अवतार द वे ऑफ वाटर' की बात करें तो यह 16 सितंबर को रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, फिल्म का पहला पार्ट 18 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

Urfi Javed: शिकायत दर्ज होने के बाद भड़कीं उर्फी जावेद, वीडियो शेयर कर बोलीं- इसे बतौर सबूत कोर्ट में पेश करना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed