हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ पहले से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मौजूद थी, इस थिएटर में 10 दिन हो चुके हैं। क्रिसमस के मौके पर हॉलीवुड फिल्म ‘एनाकोंडा’ भी थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन करने पहुंची। फिल्म को चार दिन सिनेमाघरों में हो गए हैं। जानिए, रविवार को क्या रहा इन फिल्मों का हाल?
2 of 5
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने दसवें दिन की कितनी कमाई
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने सैकनिल्क के अनुसार रविवार को 9.07 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 135.97 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म क्रिसमस से पहले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी थी।
3 of 5
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के विजुएल्स की रही चर्चा
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जेम्स कैमरून ने डायरेक्ट की है। यह ‘अवतार’ सीरीज की तीसरी किस्त है। तीसरे पार्ट में दर्शकों को इसके विजुएल्स काफी अच्छे लगे। एक अलग तरह की कहानी दर्शकों को देखने को मिली। इस फिल्म में जेक सुली के किरदार में सैम वर्थिंगटन, नेयतिरी के रोल में जोई सलडाना जैसे चर्चित एक्टर नजर आए।
4 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
चौथे दिन लाखों में सिमटी ‘एनाकोंडा’ की कमाई
सैकनिल्क से प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘एनाकोंडा’ ने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन सिर्फ 86 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कलेक्शन चंद दिनों में ही लाखों में सिमट गया है। अब तक इसने कुल 4.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया है।
5 of 5
फिल्म ‘धुरंधर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ के आगे नहीं टिक पा रही हॉलीवुड फिल्में
बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ के कारण इन हॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन में कमी साफ दिखती है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने चौबीसवें दिन यानी रविवार को 18.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। सैकनिल्क के अनुसार अब तक यह फिल्म 686.29 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने रविवार तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म ‘एनाकोंडा’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के लिए थिएटर में इस फिल्म से मुकाबला करना एक मुश्किल डगर की तरह है।