फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bruce Lee Death: ज्यादा पानी पीने की वजह से हुई ब्रूस ली की मौत? 49 साल बाद सामने आई नई रिसर्च ने चौंकाया

Tue, 22 Nov 2022 05:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Nov 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
American actor bruce lee death caused by to much water reason revealed in latest research study
bruce lee - फोटो : सोशल मीडिया

मार्शल आर्ट्स को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले हॉलीवुड अभिनेता ब्रूस ली ने 20 जुलाई 1973 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह महज 32 साल के थे। उन दिनों जब डॉक्टर्स ने अभिनेता के निधन का कारण दुनिया को बताया था तो हर कोई हैरान हो गया था। दावा किया गया था कि दर्द की दवा खाने की वजह से ब्रूस ली के दिमाग में सूजन आ गई थी, जिस वजह से उनका निधन हुआ। वहीं, अब वर्षों बाद वैज्ञानिकों की एक स्टडी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि अभिनेता का निधन किसी दवा की वजह से नहीं बल्कि ज्यादा पानी पीने की वजह से हुआ है। 

American actor bruce lee death caused by to much water reason revealed in latest research study
bruce lee - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिकों की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रूस ली की मौत ज्यादा पानी पीने की वजह से हुई थी। अभिनेता की मौत का कारण हाइपोनाट्रेमिया है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें खून में सोडियम की यात्रा काफी कम हो जाती है और ऐसा तब होता है जब शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा हो जाती है और पानी में सोडियम लगातार घुलता जाता है। इसी वजह से दिमाग के सेल्स में सूजन आ जाती है।

Vivaad Bollywood Ke: जब ऐश्वर्या की वजह से सलमान के निशाने पर आए विवेक ओबेरॉय, बर्बाद हो गया था एक्टर का करियर

American actor bruce lee death caused by to much water reason revealed in latest research study
bruce lee - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे रिसर्च में बताया गया कि ब्रूस ली ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन करते थे, जिस वजह से अभिनेता को हाइपोनाट्रेमिया होना का खतरा था। इस स्थिति में इंसान को ज्यादा से ज्यादा प्यास लगती है। दावा यह भी किया गया कि हो सकता है कि वह लिक्विड चीजों को गांजे और अल्कोहल जैसे ड्रग्स में मिलाकर पीते हो, जिस वजह से किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती और फिर फिल्टर करने की क्षमता पर असर पड़ता है। 

Kartik Aaryan: जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, मां-पापा संग किए बप्पा के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
American actor bruce lee death caused by to much water reason revealed in latest research study
bruce lee - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब ब्रूस ली का निधन हुआ था तब उनकी किडनियां खराब थीं और इसी वजह से जो वह पानी पी रहे थे वो फिल्टर नहीं हो रहा था। ऐसे में उनके शरीर में पानी भर गया। इस स्थिति में अभिनेता के शरीर में पानी का मात्रा ज्यादा हो गई थी और उनका निधन हो गया। बता दें कि ब्रूस ली की पत्नी लिंडा ली कैडवेल ने एक बार अभिनेता की लिक्विड डाइट की जानकारी दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed