फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितारों को भी टर्मिनेटर डार्क फेट का बेसब्री से इंतजार, अमर उजाला पाठकों को आज मिलेंगी मुफ्त टिकटें

Wed, 30 Oct 2019 09:19 AM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 30 Oct 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala gave free ticket Terminator DarkFate after click selfie with Arnold Schwarzenegger photo
Terminator DarkFate - फोटो : amar ujala mumbai

अपनी पहली ही सुपरहिट फिल्म टर्मिनेटर से मेगा स्टार बन जाने वाले हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर की नई फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट के हिंदी संस्करण का देश में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म का इंतजार सिर्फ आम दर्शक ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे भी बेचैनी से कर रहे। फिल्म का प्रिव्यू देख चुके लोग इस फिल्म का एक्शन बिल्कुल किसी जेम्स बॉन्ड की फिल्म की तरह बता रहे हैं और कुछ ट्रेड एक्सपर्ट तो इसे हिंदी फिल्म वॉर से भी बड़ी एक्शन फिल्म बता चुके हैं। टर्मिनेटर डार्क फेट भारत में 1 नवंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। अमर उजाला के सौभाग्यशाली पाठकों फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट गुरुवार 31 अक्टूबर को छह शहरों में रिलीज से पहले दिखाई जाएगी। इन शोज की टिकटें बुधवार को अमर उजाला के संबंधित शहरों के कार्यालयों से वितरित की जाएंगी।


 

आमिर के साथ फोटो फिर वायरल

Amar Ujala gave free ticket Terminator DarkFate after click selfie with Arnold Schwarzenegger photo
Terminator DarkFate star cast - फोटो : amar ujala mumbai
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर पांच साल पहले जब भारत आए थे तो उन्होंने तमाम दिग्गजों से यहां मुलाकात की थी। इसी टूर के दौरान आमिर उनके बिल्कुल किसी फैन बॉय की तरह मिले थे और उन्होंने अपनी अर्नाल्ड के साथ खींची एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। इस फोटो की यादें एक बार फिर से मुंबई के सितारों को ताजा हो चली हैं। फिल्म जगत के तमाम सितारे इस फिल्म को देखने के लिए अभी से अपनी शुक्रवार की शाम बुक कर चुके हैं। कुछ सितारों ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग्स में भी जाने की तैयारी कर रखी है। इधर, अमर उजाला ने अपने पाठकों के लिए इस फिल्म को रिलीज से पहले दिखाने की तैयारी कर रखी है।

पाएं टर्मिनेटर डार्क फेट की फ्री टिकटें

Amar Ujala gave free ticket Terminator DarkFate after click selfie with Arnold Schwarzenegger photo
Terminator Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अमर उजाला के हजारों पाठकों ने अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर के पोस्टर तलाशे और उनके सामने खड़े होकर अपनी सेल्फी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट को रिलीज से पहले देखने का मौका पाने के लिए पाठकों को अपनी ये तस्वीर दिखानी होगी। इस तस्वीर को दिखाकर दर्शक अमर उजाला के कानपुर, मेरठ, वाराणसी, चंडीगढ़, नोएडा और लखनऊ प्रकाशन केंद्रों से बुधवार 30 अक्तूबर को दोपहर तीन से चार बजे के बीच फ्री टिकटें पा सकते हैं। टिकटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित की जाएंगी। अगर आप सेल्फी साझा करने से चूक गए हैं तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। अमर उजाला बिंदास में छपी फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट से संबंधित पांच अलग अलग खबरों की कटिंग जमा करके भी आप ये फ्री टिकटें हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां मिलेंगी टर्मिनेटर डार्क फेट की टिकटें

Amar Ujala gave free ticket Terminator DarkFate after click selfie with Arnold Schwarzenegger photo
Terminator Dark Fate - फोटो : Amar Ujala

बुधवार 30 अक्तूबर को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच आज यहां से प्राप्त करें टर्मिनेटर डार्क फेट की फ्री टिकटें:

कानपुर: 89 गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल इस्टेट, अतुल माहेश्वरी मार्ग।
चंडीगढ: एससीओ 34-37, सेक्टर 9 डी
लखनऊ: 3ए, तिलक मार्ग, डालीबाग
मेरठ: 164/1 मोहकमपुर, दिल्ली रोड

वाराणसी: ए-6, बिग इंडस्ट्रियल इस्टेट, चांदपुर
नोएडा: सी-21, सेक्टर 59

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed