फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Actress: कॉस्मेटिक सर्जरी न कराने की कसम खा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, लिस्ट में नाम देख उड़ जाएंगे होश

Wed, 09 Aug 2023 08:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Actress Who Swear Never to Have Cosmetic Surgery Emma Thompson Kate Winslet Kristen Stewart Drew Barrymore
हॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

इस दुनिया में हर शख्स एक अलग खासियत, अलग नाक-नक्श के साथ जन्म लेता है। सबके अंदर कोई न कोई कमी होता है..कोई भी परफेक्ट पैदा नहीं होता है। लेकिन आज के जमाने मे हर कोई परफेक्ट बनने की कोशिश जरूर करता है। और ग्लैमर इंडस्ट्री में तो खूबसूरत न होना मानों जैसे एक टैबू माना जाता है। जी हां, सिनेमा की रंगीन दुनिया में खूबसूरत चेहरा होना बहुत जरूरी होता है, जिसके चलते अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी का जरिया अपनाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो कॉस्मेटिक सर्जरी से परहेज करती हैं। चलिए बताते हैं आपको उन एक्ट्रेस के बारे में....

Actress Who Swear Never to Have Cosmetic Surgery Emma Thompson Kate Winslet Kristen Stewart Drew Barrymore
एम्मा थॉम्पसन - फोटो : social media
एम्मा थॉम्पसन
हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एम्मा थॉम्पसन अपनी च्वाइस को लेकर शुरुआत से ही मुखर रही हैं। चाहे फिर वह 64 वर्षीय अभिनेत्री का फिल्मों को चुन्ना हो या फिर कॉस्मेटिक सर्जरी। साल 2022 में दिए एक इंटरव्यू में एम्मा थॉम्पसन ने खुलासा किया था कि वह यह नहीं समझ पाती हैं कि कोई कॉस्मेटिक सर्जरी के साथ अपने आपको क्यों बदलना चाहेगा। वह बोलीं, 'मैं ईमानदारी से सोचती हूं कि आप जैसे दिखते हैं उसे बदलने के लिए खुद को काट देना कहां तक सही है। उम्र बढ़ना बिल्कुल स्वाभाविक है, तो इसे क्यों रोकना है। मुझे सच में लगता है कि ऐसा करना बहुत अजीब बात है।'

 

Actress Who Swear Never to Have Cosmetic Surgery Emma Thompson Kate Winslet Kristen Stewart Drew Barrymore
ड्रयू बैरीमोर - फोटो : social media

ड्रयू बैरीमोर
बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ड्रयू बैरीमोर के जीवन के हर पड़ाव को उनके फैंस ने बड़े करीब से देखा है। बचपन से लेकर दो बच्चों की मां बनते तक अभिनेत्री के चेहरे और बॉडी में बदलाव आए हैं, लेकिन उन्होंने इस वर्षों में कभी भी कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में नहीं सोचा। ड्रयू बैरीमोर ने बताया था कि, 'मैंने अपने चेहरे पर कभी कुछ नहीं किया है और न मैं ऐसा करने का कभी प्रयास करना चाहूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Who Swear Never to Have Cosmetic Surgery Emma Thompson Kate Winslet Kristen Stewart Drew Barrymore
सलमा हयाक - फोटो : social media
सलमा हयाक

हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हयाक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि, अभिनेत्री के द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कराने की अफवाहें उड़ चुकी हैं, लेकिन उन्होंने एक मीडिया संस्थान को बताया था कि सुइयों के डर के कारण उन्होंने आखिरी मिनट पर सर्जरी छोड़ दी थी। 56 वर्षीय अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि की थी कि उन्होंने किसी भी तरह की कोई सर्जरी नहीं कराई है और वह कराना भी नहीं चाहती हैं।

विज्ञापन
Actress Who Swear Never to Have Cosmetic Surgery Emma Thompson Kate Winslet Kristen Stewart Drew Barrymore
केट विंसलेट - फोटो : social media
केट विंसलेट

2011 में, केट विंसलेट एक इंटरव्यू में दावा किया था कि वह कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के दबाव के आगे कभी नहीं झुकेंगी। उन्होंने कहा था कि, 'यह मेरी सोच  के खिलाफ है, जिस तरह से मेरे माता-पिता ने मुझे पाला और जिसे मैं प्राकृतिक सुंदरता मानती हूं। मैं कभी हार नहीं मानूंगी। मैं एक अभिनेत्री हूं, मैं अपने चेहरे के भावों को स्थिर नहीं करना चाहती।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed