विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की मोहब्बत पर पानी फिरता दिख रहा है। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि फिल्म 'गुस्ताख इश्क' आज शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित होती दिख रही है। फिल्म जब रिलीज हुई, तो क्रिटिक्स ने इसकी कहानी और एक्टिंग की तारीफ की। हालांकि, इसका कमाई पर कोई असर नहीं दिख रहा है। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज दूसरे दिन कितनी कमाई की।
Gustaakh Ishq: विजय वर्मा और फातिमा की ‘गुस्ताख इश्क’ का नहीं चला जादू, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:42 PM IST
सार
Gustaakh Ishq Day 2 Box Office Collection: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' को क्रिटिक्स ने अच्छी प्रतिक्रियाएं दी। हालांकि यह फिल्म रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती दिख रही है। जानें कलेक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन