फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda Health Update: Actor is in ICU due to much loss of blood after suffering accidental bullet injury

Govinda Health Update: कैसी है गोविंदा की तबीयत, कैसे गलती से अपनी ही बंदूक से घायल हुए; क्या कह रहे डॉक्टर?

Tue, 01 Oct 2024 10:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Oct 2024 10:30 AM IST
सार

अभिनेता गोविंदा के साथ जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं। अभिनेता सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। वह रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे कि अचानक वह हाथ से फिसल गई और हादसा हो गया।

विज्ञापन
Govinda Health Update: Actor is in ICU due to much loss of blood after suffering accidental bullet injury
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता गोविंदा के साथ आज मंगलवार सुबह हादसा हो गया। अभिनेता अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। गोविंदा के साथ यह हादसा सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। तत्काल गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं और फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और अभिनेता को आईसीयू में रखा गया है। अभिनेता और शिवसेना नेता के साथ यह हादसा कैसे हुआ? जानते हैं

विज्ञापन

क्या हुआ था घटना के समय?
अमर उजाला के सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त गोविंदा के साथ यह हादसा हुआ उनकी पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक अभिनेता सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। शशि सिन्हा उस वक्त एयरोपोर्ट पर थे। गोविंदा ने उनसे कहा, 'आप बोर्डिंग कराओ, हम भी पहुंच रहे हैं'। गोविंदा जिस वक्त घर से निकल रहे थे अचानक रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और मिसफायर हुआ। गोली उनके पैर में लग गई। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक, 'जमीन पर रिवॉल्वर गिरने से मिस फायर हुआ। गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं'।
Priyanka Chopra: बॉय कट लुक में स्कूल जाती थीं प्रियंका, तस्वीर साझा कर दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन, हैरान हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कह रहे हैं डॉक्टर
गोविंदा को अभी आईसीयू में रखा गया है। गोली लगने के कारण उनका बहुत ज्यादा खून बह गया है। हालांकि, डॉक्टरों ने बुलेट निकाल दी है, लेकिन हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों को कहना है कि अभिनेता दो-तीन दिन अस्पताल में रहेंगे।
Parineeti Chopra: परी ने जताई 'अमर सिंह चमकीला' दोबारा शूट करने की इच्छा, इम्तियाज अली ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

प्रशंसकों को कहा शुक्रिया
गोविंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी किया है। उन्होंने डॉक्टरों व प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। लेकिन, गुरू की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार'।
Bollywood Celebs: अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार रखते हैं ये बॉलीवुड सितारे, बड़े-बड़े नाम हैं लिस्ट में शामिल

परिजनों से होगी पूछताछ
पुलिस ने गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। अभिनेता के परिजन सहित अन्य लोगों के बयान इस मामले में दर्ज होंगे। फिलहाल किसी को गोविंदा से मिलने की इजाजत नहीं है।  उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है। हादसे के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अस्पताल गई। माले की जांच जांच क्राइम ब्रांच करेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed