साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। वहीं अब फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
Game Changer: इस दिन धूम मचाएगा गेम चेंजर का दूसरा गाना, फिल्म के नए पोस्टर में राम चरण के किरदार का भी खुलासा
दरअसल, बीते दिन फिल्म के संगीत निर्देशक थमन ने बड़ा अपडेट जारी किया था। थमन ने बताया है कि 25 सितंबर को बड़ा अपडेट जारी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म के बारे में अब लगातार जानकारियां जारी की जाएंगी और यह सिलसिला फिल्म के रिलीज होने तक जारी रहेगा। वहीं, आज बुधवार को निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे गाने के बारे में जानकारी साझा की है।
शंकर निर्देशित फिल्म का दूसरा सिंगल 'रा माचा माचा' 28 सितंबर, 2024 को अपना प्रोमो जारी करने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने इस बारे में दिलचस्प पोस्ट साझा किया। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, "उत्सव शुरू होने दें। इसके साथ ही निर्माताओं ने अभिनेता के लिए एक नया लुक पेश किया, जो पूरी तरह से एक आईएएस अधिकारी के अवतार में है। टाई और चश्मे के साथ नीले रंग की शर्ट की पोशाक में अभिनेता पूरी तरह से आकर्षक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
పండగ మొదలు!
பண்டிகை முதல்!
त्यौहार शुरू!
Let the festivities begin 💥❤️🔥#RaaMachaMacha #DamTuDikhaja #GameChanger pic.twitter.com/R0VtIF81DS
एस शंकर द्वारा निर्देशित राम चरण अभिनीत गेम चेंजर में अभिनेता एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो कई विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक व्यवस्था को साफ करने का बीड़ा उठाता है। राजनीतिक थ्रिलर फिल्म कार्तिक सुब्बाराज द्वारा सुनाई गई कहानी पर आधारित है। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है, जिन्होंने इससे पहले राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का पहला सिंगल जरागंडी रिलीज किया था।
शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।