बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई जॉनर की फिल्में बनती हैं। सभी तरह की फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। कई बार क्राइम थ्रिलर या कॉमेडी फिल्मों का जलवा रहता है, लेकिन स्पोर्ट्स फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म चंदू चैंपियन का खूब क्रेज बना हुआ है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में कार्तिक बॉक्सिंग करते नजर आएंगे, जिसे देखना दर्शकों के लिए खुशी की बात होगी। हालांकि, चंदू चैंपियन कोई पहली फिल्म या कार्तिक आर्यन कोई पहले सितारे नहीं हैं, जो पर्दे पर बॉक्सिंग करते दिखेंगे। अभिनेता से पहले भी कई सितारे बॉक्सर बन अलग पहचान बना चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें बॉक्सिंग दिखाई गई है।
2 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं कार्तिक आर्यन के फिल्म चंदू चैंपियन के बारे में ही। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसमें कार्तिक दमदार अंदाज में बॉक्सिंग करते नजर आए। वे बॉक्सिंग में चैंपियन बनना चाहते हैं, जिस कारण वे फौज में भी शामिल होते हैं, लेकिन गोली लगने के कारण वे पहले की तरह स्वस्थ नहीं होते। हालांकि, वे हार नहीं मानते और वापस अपनी हिम्मत को एकजुट कर खेलने के लिए खड़े होते हैं। कार्तिक फिल्म में असल जीवन के चैंपियन मुरलीकांत पेटेकर की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होगी।
3 of 5
साला खड़ूस
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में अगली फिल्म है साला खड़ूस। यह बॉक्सिंग पर बनी बनीं बेहतरीन फिल्मों में से एक है। साला खड़ूस एक असफल बॉक्सर की कहानी है, जो एक मतलबी लड़की को बॉक्सिंग में महारत हासिल करने की ट्रेनिंग देता है। आर माधवन ने गुस्सैल और खड़ूस बॉक्सर की भूमिका निभाई है। अभिनेत्री रितिका सिंह ने उनकी छात्रा की भूमिका निभाई है, जो कॉलेज में एक प्रो-बॉक्सर थीं। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।
बॉक्सिंग पर बनीं बेहतरीन फिल्मों में मैरी कॉम भी शामिल है। भारत की महानतम बॉक्सर एमसी मैरी कॉम की बायोपिक की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम की भूमिका निभाई थी। प्रियंका ने मैरी कॉम की भूमिका इतनी अच्छी तरह निभाई थी कि उन्हें दर्शकों और समीक्षकों की खूब सराहना मिली।
5 of 5
सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म सुल्तान भी शामिल है। 6 जुलाई 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान ने बॉक्सर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी नजर आईं। कहानी की बात करें तो रेसलर सुल्तान अली खान अपने बेटे की मौत के बाद रेसलिंग छोड़ देता है। वर्षों बाद वह अपने करियर को दोबारा शुरू करने और अपना खोया हुआ सम्मान वापस पाने के लिए तैयार होता है।