फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Prize Money and Car all details read here

Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी की चमकी किस्मत, इतनी इनामी राशि के साथ मिली शानदार कार

Mon, 29 Jan 2024 12:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Jan 2024 12:48 AM IST
सार

बिग बॉस सीजन 17 की पुरस्कार राशि को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार विजेता को 50 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Prize Money and Car all details read here
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस सीजन 17 को 104 दिन के लंबे इंतजार के बाद विजेता मिल गया। मुनव्वर फारूकी ने सबको पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। 28 जनवरी को हुए ग्रैंड फिनाले में सबसे ज्यादा वोट अपने नाम कर उन्होंने विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा किया। सलमान खान ने इस इवेंट को होस्ट किया। टॉप दो  में मुनव्वर, और अभिषेक के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में जीत मुनव्वर के हाथ लगी। शो के खत्म होने के बाद लोगों के मन मेंं एक सवाल है कि विजेता को शो के मेकर्स की तरफ से क्या-क्या मिला? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Filmfare Award 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड में शिरकत करने पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, सितारों से की मुलाकात

विज्ञापन
Trending Videos

विनर को क्या-क्या मिला?

बिग बॉस सीजन 17 की पुरस्कार राशि को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार विजेता को 50 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई है। वहीं, इसके साथ ही विनर को एक चमचमाती कार और सीजन 17 की थीम (दिल, दिमाग और दम) पर आधारित एक शानदार ट्रॉफी भी दी गई है। पिछली बार के मुकाबले इस बार की इनामी राशि ज्यादा है।
Bigg Boss 17: बिग बॉस के विनर की रेस से बाहर हुईं अंकिता लोखंडे, अभिनेत्री के बारे में यहां जानें सबकुछ

विज्ञापन

सीजन 16 के विजेता को मिले थे ये इनाम

बिग बॉस सीजन 16 को एमसी स्टैन ने अपने नाम किया था। फिनाले में शिव ठाकरे को हराकर उन्होंने ट्रॉफी अपने हाथ में उठाई थी। मशहूर रैपर को जीत के बाद 31 लाख 80 हजार रुपये इनामी राशि के रुप में दी गई थी। साथ ही, उन्हें एक शानदार कार भी दी गई थी। इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता में भी जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला था।
Bigg Boss 17 Finale: 'आत्मसम्मान के लिए झूठी तारीफ नहीं करता', फिनाले में न आने पर अनुराग ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed