फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emraan Hashmi mouni roy Hotstar series Showtime all episodes streaming on July 12 only

Showtime: लाइट, कैमरा और शोटाइम, इस दिन रिलीज हो रहे इमरान हाशमी और मौनी रॉय की सीरीज के सारे एपिसोड

Fri, 21 Jun 2024 03:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Jun 2024 03:14 PM IST
सार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम हैंडल से एक नया टीजर जारी किया गया है। इसी के साथ शोटाइम सीरीज के बाकी बचे एपिसोड की रिलीज डेट का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन
Emraan Hashmi mouni roy Hotstar series Showtime all episodes streaming on July 12 only
शोटाइम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह और राजीव खंडेलवाल की वेब सीरीज 'शोटाइम' के सारे एपिसोड रिलीज होने जा रहे हैं। मालूम हो कि मई में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसे रिलीज किया गया था, लेकिन तब सिर्फ चार एपिसोड ही आए थे। अब बाकी बचे एपिसोड की रिलीज डेट आ गई है। पूरी सीरीज अगले महीने से स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन

Showtime Hotstar Review: नेपोटिज्म के दाग छुड़ाने की करण की अच्छी कोशिश, रिश्वतखोर पत्रकारों की गजब बेइज्जती
विज्ञापन


असली मजा तो अब आएगा
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम हैंडल से एक नया टीजर जारी किया गया है। इसमें इमरान हाशमी कहते नजर आ रहे हैं, 'फिल्म की शुरुआत तो बहुत आसान होती है। हंसी मजाक, थोड़ा सा रोमांस, थोड़ी सी नोंकझोंक, लेकिन असली मजा तो इंटरवल के बाद ही शुरू होता है।' इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'असली मजा तो अब आएगा'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)



ये सितारे भी हैं शोटाइम का हिस्सा
यह सीरीज 12 जुलाई से हॉटस्टार पर पूरे एपिसोड के साथ रिलीज होगी। बाकी बचे एपिसोड की रिलीज डेट का पता चलते ही फैंस बेहद खुश हैं। सीरीज में महिमा मकवाना, विजय राज, श्रिया सरन और विशाल वशिष्ठ जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
Sai Ketan Rao: 'बिग बॉस' ओटीटी 3 में नजर आएंगे साई केतन राव, अभिनय के लिए छोड़ दी थी अच्छी-खासी नौकरी

करण जौहर की कंपनी के बैनर तली बनी है सीरीज
'शोटाइम' का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। वहीं इस सीरीज को धर्माटिक एंटरटेनमेंट बैनर तले बनाया गया है। धर्माटिक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की ही डिजिटल कंटेंट कंपनी है। करण जौहर ने भी अपने इंस्टा हैंडल से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'लाइट्स, कैमरा...और शोटाइम दोबारा!' 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed