कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रचार कर रही हैं। अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रणौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में, कंगना ने अपने एक्स को लेकर कई एक बड़ा बयान दिया है। कंगना ने कहा कि वह ऐसी व्यक्ति नहीं हैं जो अपने साथी से तलाक ले लें और फिर उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें और उनसे अक्सर मिलें।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वह अलग मानसिकता की हैं और अपने एक्स के साथ दोस्ताना व्यवहार नहीं कर सकतीं। अभिनेत्री ने कहा कि वह ऐसी व्यक्ति नहीं हैं, जो अपने साथी से तलाक ले लें और फिर उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें और उनसे अक्सर मिलें। जैसे ही कंगना ने तलाक का जिक्र किया, कई नेटिजंस ने आश्चर्य जताया कि क्या यह ऋतिक रोशन पर कटाक्ष था, जो अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखते हैं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने मैशेबल इंडिया से कहा, ''मैं उस तरह की नहीं हूं। एक्सिस के साथ तो मैं कभी भी टच नहीं कर पा रही हूं। मैं बहुत पारंपरिक हूं यार। वो वाले नहीं हूं कि हांजी, तलाक करके, 'हैलो डार्लिंग, तुम यहां हो, मुझे तुम्हारी याद आती है।' तो फिर तलाक क्यों किया?”
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, “कंगना ऋतिक पर निशाना साध रही हैं?” दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे कहना होगा कि वह कभी-कभी वाकई बहुत मजेदार होती है।" एक और यूजर ने लिखा, "कंगना ऐसी ही रहो – ईमानदारी से। सभी कलाकार को इतना ही खुलकर अपनी बात कहनी चाहिए।"
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि अभिनेत्री कंगना जल्द ही अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना के अलावा श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।