दुनियाभर में अपनी आवाज और संगीत का जादू बिखेरने वाले ब्रिटिश सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एड शीरन इन दिनों भारत में हैं। 16 मार्च यानी शनिवार को भारत में वे अपना कॉन्सर्ट करेंगे। कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और कुछ खास लोगों के साथ मुलाकात और मस्ती करते नजर आएं। वहीं, गुरुवार को कपिल शर्मा ने शीरन के लिए एक पार्टी आयोजित की, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की।
Ed Sheeran: कपिल शर्मा ने एड शीरन के लिए मुंबई में आयोजित की पार्टी, इंडस्ट्री के सितारों ने लगाए चार चांद
कार्यक्रम में म्यूजिक कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लगा, जो पार्टी में शिरकत करने वाले सितारों के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गई। कार्यक्रम में नई नवेली जोड़ी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी नजर आए। दोनों एड शीरन से मुलाकात की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।
वहीं, पार्टी में सिंगर अरमान मलिक अपनी मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ नजर आए। इसके अलावा अहान पांडे, ईशा गुप्ता, कुशा कपिला ने भी अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। पार्टी में कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, मुनव्वर फारुकी और अनुभव बस्सी ने भी शिरकत की।
गौरतलब है कि एड शीरन इस समय एशिया और यूरोप के टूर पर है, इसी कड़ी में शीरन 16 मार्च को मुंबई महालक्ष्मी रेस कोर्स परफॉर्म करने वाले हैं। मुंबई मे होने वाले + - = ÷ x नाम के इस कॉन्सर्ट को एड शीरन के साथ सिंगर और म्यूजिक कंपोजर कैलम स्कॉट भी शामिल होने वाले हैं।
Alia Bhatt: फिल्मों ही नहीं, बिजनेस से भी मोटा पैसा कमाती हैं आलिया भट्ट, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश
मालूम हो कि भारत में एड शीरन का यह दूसरा टूर है। इससे पहले एड शीरन ने साल 2017 में डिवाइड टूर के दौरान भारत में परफॉर्म किया था। एड शीरन का यह टूर ब्लॉकबस्टर रहा था। अब अपनी + - = ÷ x टूर से एड शीरन अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में हैं।
Yodha Screening: 'योद्धा' की स्क्रीनिंग में सितारों ने लगाए चार चांद, रेड कार्पेट से हसीन तस्वीरें आई सामने