साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर निर्माता लगातार प्रशंसकों को जानकारियां दे रहे हैं। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच धूम मचा दी। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो उसकी सेंसर औपचारिकताओं से जुड़ी हुई है।
2 of 5
डबल इस्मार्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ram_pothineni
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर विजाग में लॉन्च हुआ था, लेकिन इसमें फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर फैंस से माफी भी मांगी थी और ट्रेलर लॉन्च से गायब रहने का करण भी बताया था। उन्होंने कहा था कि वे कुछ सेंसर बोर्ड से जुड़े कामों में जुटे हुए थे, जिस वजह से विजाग नहीं जा पाए। वहीं अब प्रशासकों के लिए खुशखबरी है कि वो काम अब पूरा हो चुका है। फिल्म ने अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
3 of 5
डबल इस्मार्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ram_pothineni
'डबल इस्मार्ट' को हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की अवधि 2 घंटे, 42 मिनट यानी कुल 162 मिनट है, जो कि फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 2 घंटे, 21 मिनट से ज्यादा है। राम पोथिनेनी अभिनीत फिल्म को हिंसा और मजबूत संवादों के कारण एडल्ट रेटिंग दी गई है।
4 of 5
डबल इस्मार्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ram_pothineni
'डबल इस्मार्ट' अभिनेता संजय दत्त की तेलुगु डेब्यू भी है, जो फिल्म में मुख्य प्रतिपक्षी बिग बुल की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। 'डबल इस्मार्ट' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है। 'डबल इस्मार्ट' के अलावा, इस साल स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों में 'थंगलान', 'रघुथाथा' और 'मिस्टर बच्चन' शामिल हैं।
5 of 5
डबल इस्मार्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ram_pothineni
इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। 'डबल इस्मार्ट' तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह 2019 में रिलीज हुई इसी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' की सफलता पर काफी हद तक निर्भर है।