सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की अदाकारी वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज का आज चौथा दिन है। 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। आइए जानते हैं ‘ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ जैसी फिल्मों के आगे इस फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
'दो दीवाने सहर में'
- फोटो : X
‘दो दीवाने सहर में’ का चौथे दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ ने सोमवार को खबर लिखे जाने तक सिर्फ 36 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.5 करोड़ रुपये रहा था। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 1.25 करोड़ रुपये था। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 4.56 करोड़ रुपये हो चुका है।
3 of 5
दो दीवाने सहर में
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
‘दो दीवाने सहर में’ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'अस्सी' से टकरा गई है। तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपये हो गया है। आज के कलेक्शन और कुल कलेक्शन के मामले में 'अस्सी' ने बाजी मारी है। 'ओ रोमियो' ने नौ दिनों में कुल 52.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
4 of 5
'दो दीवाने सहर में'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के अलावा संदीपा धर, जॉय सेनगुप्ता, नवीन कौशिक, अचिंत कौर, मोना अंबेगांवकर, आयशा रजा मिश्रा और ईला अरुण हैं। इसके निर्देशक रवि उदयावर हैं। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा हैं।
5 of 5
दो दीवाने सहर में
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
‘दो दीवाने सहर में’ की कहानी एक कपल पर आधारित है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी दोनों ही अपनी कमियों से जूझते हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी को बोलने में दिक्कत है तो वहीं मृणाल को लगता है कि वह खूबसूरत नहीं हैं। आखिरकार दोनों में प्यार होता है। दोनों की प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। आखिर में दोनों की प्रेम कहानी का क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।