साउथ सिनेमा में कला की भरमार है। इस इंडस्ट्री के सितारे अब केवल अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि डांस के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सुपर टैलेंट अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं,जो कैमरे के सामने तो थोड़ा शर्माते हैं, लेकिन जब बात डांस की आती है तो उनके सामने कोई भी नहीं टिक पाता है। हम बात कर रहे हैं, भारत के माइकल जैक्सन प्रभु देवा की, जिनके डांस ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रियता बटोरी है। तो चलिए जानते है उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 5
प्रभुदेवा
- फोटो : social media
प्रभु देवा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभु देवा का जन्म कर्नाटक के मैसूर में हुआ था । प्रभुदेवा के पिता मुगुर सुंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर थे । प्रभुदेवा ने अपने पिता की तरह ही डांसर बनने का सपना देखा और इसे साकार भी किया । उन्होंने भरतनाट्यम के अलावा कई क्लासिकल डांस फॉर्म सीखे हैं।
3 of 5
प्रभुदेवा
- फोटो : social media
प्रभु देवा ने डांस में तो कमाल दिखाया ही, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के डूबते करियर को भी किनारा दिया है। साल 2002 से 2007 तक सलमान का करियर लगभग डगमगा चुका था। यह वो वक्त था, जब सलमान की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी और उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही थी। ऐसे प्रभु देवा ने मसीहा बनकर सलमान की नैया पार लगा दी। प्रभु देवा ने पहली बार सलमान खान के साथ 2009 में आई फिल्म 'वॉन्टेड' में काम किया था। यह उनका बॉलीवुड में डेब्यू था। इस फिल्म में प्रभु निर्देशक थे, डांस में महारथ हासिल कर चुके प्रभु देवा ने निर्देशन में भी कमाल कर दिया था। यह फिल्म ऑडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
4 of 5
दबंग 3
- फोटो : सोशल मीडिया
यह बात 90 के दशक की फिल्म हमसे से है मुकाबला की है। इस फिल्म में प्रभुदेवा ने ऐसा डांस किया, जिसे देखकर ऑडियंस भी हैरान रह गई थी। आज भी प्रभु देवा का डांस लोगों के दिल और दिमाग पर छाया हुआ है। बता दें कि प्रभु देवा साउथ फिल्मों के सफल एक्टर और निर्देशक तो रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड सिनेमा में उन्हें आज भी एक उम्दा डांसर के रूप में पहचाना जाता है।
आपको बता दें कि प्रभु देवा ने साल 1995 में रामलत से शादी की थी । रामलत मुस्लिम थीं और एक एक क्लासिकल डांसर थीं । शादी के बाद रामलत ने हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर लता रख लिया था। शादी के कुछ वक्त गुजरने के बाद प्रभु देवा के साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को डेट करने की खबरें आईं, जिसके चलते उनकी पत्नी लता ने उनसे तलाक ले लिया था। हालांकि, आज प्रभुदेवा उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।