फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone Ranveer Singh First post after Baby girl birth shares Good news with fans

Deepika Padukone: मां बनने के बाद दीपिका का पहला पोस्ट, अर्जुन बोले- 'लक्ष्मी आई है' तो आलिया ने किया यह कमेंट

Sun, 08 Sep 2024 03:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Sep 2024 03:39 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है। आखिर दोनों को माता-पिता बनने की खुशी जो मिली है। कपल के घर बिटिया ने जन्म लिया है। इन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी जैसे ही साझा की, बधाईयों का तांता लग गया है।

विज्ञापन
Deepika Padukone Ranveer Singh First post after Baby girl birth shares Good news with fans
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज रविवार को एक बिटिया के माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया है। बिटिया के आगमन के बाद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। इसके बाद अर्जुन कपूर से लेकर, परिणीति चोपड़ा...तमाम सितारे दीपिका और रणवीर को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

प्रशंसकों से साझा की गुड न्यूज
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024'। इस पोस्ट को शेयर करते के साथ ही इस पर बधाईयों का तांता लग गया है। एक तरफ फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड जगत के सितारे भी बेबी गर्ल को आशीष दे रहे हैं और रणवीर-दीपिका को बधाई। अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'लक्ष्मी आई है! क्वीन आ गई है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने किया कमेंट
इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी खुशी और प्यार वाले ढेर सारे इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किए हैं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा है, 'बधाई हो'। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, सोनाक्षी सिन्हा और अनन्या पांडे के भी कमेंट हैं। इन दिनों अपनी सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर चर्चा बटोर रहीं अनन्या ने लिखा है, 'बेबी गर्ल! बधाई हो'।
Deepika Padukone: मां बनने के बाद दीपिका रणवीर ने साझा की पहली पोस्ट, आलिया से परिणीति तक सितारे दे रहे बधाई

विज्ञापन

फैंस को बेबी गर्ल की पहली झलक का इंतजार
कल शनिवार को शाम दीपिका और रणवीर सिंह को अस्पताल जाते देखा गया था। दीपिका को अपनी मां उज्जला पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। इसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था और आज रविवार को खुशखबरी मिल गई। अब फैंस को बेबी गर्ल की पहली झलक का इंतजार है।
Chameli: दो दिन की शूटिंग के बाद हो गया था 'चमेली' के निर्देशक का निधन, फिर 28 दिन में ऐसे पूरी हुई थी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed