फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   conman Sukesh Chandrashekhar Writes Love Letter To Actor Jacqueline Fernandez On Womens Day Says My baby girl

Sukesh-Jacqueline: ठग सुकेश ने महिला दिवस पर जैकलीन के लिए लिखा प्रेम पत्र, कहा- 'तुमसे मिलने को बेताब हूं'

Fri, 08 Mar 2024 04:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 08 Mar 2024 04:55 PM IST
सार

ठग सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की मंडोली जेल से आए दिन जैकलीन के नाम चिट्ठी लिखता रहता है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस के नाम चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन
conman Sukesh Chandrashekhar Writes Love Letter To Actor Jacqueline Fernandez On Womens Day Says My baby girl
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद है। मगर, सलाखों के पीछे से वह अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के लिए प्रेम पत्र लिखता रहा है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक बार फिर ठग ने अभिनेत्री के लिए चिट्ठी लिखी है। इसमें उसने कहा है कि वह जैकलीन से मिलने के लिए बेताब है। मालूम हो कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन का नाम भी सामने आया था।

विज्ञापन


जैकलीन को दी महिला दिवस की बधाई
ठग सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की मंडोली जेल से आए दिन जैकलीन के नाम चिट्ठी लिखता रहता है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस के नाम चिट्ठी लिखी है। इसमें सुकेश ने जैकलीन को 'बेबी' कहकर संबोधित किया है। इसके अलावा उनसे अभिनेत्री को 'बोम्मा' भी कहा है, जैसा कि वह अपनी पिछली चिट्ठियों में भी जैकलीन के लिए लिखता रहा है। सुकेश ने लिखा है कि वह इस खास दिन का जश्न मना रहा है, क्योंकि उसकी जिंदगी में भी अभिनेत्री के रूप में ऐसी महिला आई, जो उसकी ताकत और हिम्मत का कारण बनी है। कुछ वक्त पहले जैकलीन की मुंबई स्थित बिल्डिंग में आग लगने की खबर आई थी। सुकेश ने अपनी चिट्ठी में उस घटना का जिक्र करते हुए लिखा है, ‘मेरे दिल की धड़कनें थम गईं, जब तुम्हारी इमारत में आग लगने की खबर आई। ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि तुम  ठीक हो।' चिट्ठी के आखिर में ठग सभी को महिला दिवस और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही यह भी लिखा है कि वह जैकलीन का गाना सुनने को बेताब है।
विज्ञापन

Nisha Pahuja: कौन हैं निशा पाहुजा? इस बार ऑस्कर की रेस में शामिल है इनकी भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर'
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नामों से किया संबोधित
ठग ने लिखा है, 'मेरी बेबी गर्ल, जैकलीन फर्नांडिस, मेरी लाइफलाइन, मेरी बोम्मा, तुम्हें महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई। तुम इस धरा पर रहने वाली सबसे खूबसूरत महिला हो। यह खूबसूरती सिर्फ चेहरे से नहीं है, बल्कि तुम इंसान के रूप में जो हो, उससे भी है। यह साल का वह खास दिन है, जो तुम्हारे और दुनिया की दूसरी तमाम खूबसूरत महिलाओं के अस्तित्व का जश्न है, वो जो हमारी जिंदगी की असली हीरोज हैं। जैसा कि कहा गया है- हर मर्द की सफलता की कहानी के पीछे निश्चित तौर पर एक औरत है।मेरे पास भी मेरी खुद की ताकत और शक्ति है, मेरा प्यार, मेरी खूबसूरत जैकलीन फर्नांडिस।
Aamir Khan: लापता लेडीज से पहले इन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर की थी ताबड़तोड़ कमाई

बोला- 'तुम असली शक्ति हो'
सुकेश ने आगे लिखा है, 'बेबी, तुम उन खूबसूरत महिलाओं की सबसे बड़ी उदाहरण हो, इसलिए मैं तुम्हारे के लिए इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मना रहा हूं। तुम एक बड़ा उदाहरण हो, उन तमाम महिलाओं के लिए जो हर तरह की नाकारात्मकता, हर तरह की बाधाओं के बीच एक लड़ाई लड़ रही हैं। तुम असली शक्ति हो। मेरे दिल की धड़कनें थम गईं, जब तुम्हारी इमारत में आग लगने की खबर आई। ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि तुम बिल्कुल ठीक हो। मैं तुमसे मिलने और तुम्हारा गाना सुनने को बेताब हूं। सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं'।
Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या-माधुरी इस दिन से शुरू करेंगे 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग, कार्तिक आर्यन भी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed