फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol Interview: मुझे तमिल, तेलुगु सब सीख लेनी चाहिए थी, साउथ सिनमा में डेब्यू पर बोले बॉबी देओल

Sat, 27 Jan 2024 11:39 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
Bobby Deol Exclusive Interview with Pankaj Shukla Action films south cinema Kanguva Villain Suriya
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता बॉबी देओल को फिल्म ‘एनिमल’ से अपने करियर के लिए जो संजीवनी मिली है, उससे वह इन दिनों काफी अभिभूत हैं। फिल्म की सफलता के बारे में बातें करते हुए बॉबी बार बार भावुक भी हो जाते हैं। साउथ सिनेमा की उनकी तीन फिल्में इन दिनों निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में बॉबी देओल ने जब अपनी आने वाली फिल्म ‘कंगुआ’ से अपना लुक लोगों को दिखाया तो लोग आश्चर्यचकित रह गए। अभिनेता बॉबी देओल से ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल की एक खास बातचीत।

Bobby Deol Exclusive Interview with Pankaj Shukla Action films south cinema Kanguva Villain Suriya
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दक्षिण भारतीय सिनेमा की तीन फिल्में इन दिनों आप कर रहे हैं?
इन फिल्मों के किरदारों के बारे में मैं ज्यादा बता नही सकता क्योंकि मैं करार से बंधा हुआ हुआ हूं। हां, लेकिन ये सच है कि मैं साउथ की तीन फिल्में कर रहा हूं। ‘आश्रम’ के बाद मेरे पास साउथ के बहुत ऑफर आने लगे थे। ‘लव हॉस्टल’ ने भी इन प्रस्तावों में इजाफा किया। उसके लिए तैयारी तो करनी ही होती है। जैसे मैं एक तेलुगु फिल्म कर रहा हूं तो इसके लिए मैंने तेलुगु सीखी ताकि अभिनय में मदद मिले। जाहिर है कि इनकी डबिंग तेलुगु में कोई दूसरा कलाकार ही करेगा क्योंकि मेरा लहजा शायद उस भाषा के हिसाब से बेहतर न हो। अभी मुझे लगता है कि मुझे तेलुगु, तमिल सब सीख लेनी चाहिए थी।

Bobby Deol Exclusive Interview with Pankaj Shukla Action films south cinema Kanguva Villain Suriya
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शकों की नई पीढ़ी से इतना प्यार मिलने का एहसास कैसा है?
मैं तो यही कहूंगा कि ये ईश्वर का आशीर्वाद है कि इतना प्यार मुझे नई युवा पीढ़ी से मिल रहा है। बीच में मुझे नई पीढ़ी पहचानती ही नहीं थी क्योंकि मैं काम ज्यादा नहीं कर रहा था। अब इतना प्यार मुझे आज की युवा पीढ़ी से मिल रहा है तो बहुत अच्छा एहसास हो रहा है। नई पीढ़ी भी मुझे पहचान रही है, तो इस बात की खुशी तो है ही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol Exclusive Interview with Pankaj Shukla Action films south cinema Kanguva Villain Suriya
टीम 'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एनिमल’ के लिए जब संदीप रेड्डी वंगा का संदेश आया, तो पहली प्रतिक्रिया क्या रही आपकी?
मेरे फोन पर एक दिन एक संदेश आया कि मैं संदीप रेड्डी वंगा हूं और मुझे आपके साथ एक प्रोजेक्ट के बारे में बात करनी है। पहले तो मुझे लगा कि ये सच भी है कि नहीं। कहीं कोई यूं ही तो नहीं मस्ती कर रहा। फिर मैंने पता कराया तो बताया गया कि ये नंबर उनका ही है। फिर हम मिले तो उन्होंने बताया कि वह एक फिल्म में मुझे लेना चाहते हैं। उन्होंने सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग की एक फोटो दिखाई और कहा कि उन्हें वही लुक इस फिल्म के लिए चाहिए था। मुझे भी लगा कि चलो, बेकारी के दिन की फोटो काम आ गई।

विज्ञापन
Bobby Deol Exclusive Interview with Pankaj Shukla Action films south cinema Kanguva Villain Suriya
रणबीर कपूर, बॉबी देओल, संदीप रेड्डी वंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो आपको पता था तब कि फिल्म में कौन कौन से दूसरे सितारे हैं और फिल्म की कहानी क्या है?
हां, मुझे पता था कि फिल्म में रणबीर कपूर हैं, अनिल कपूर हैं। मेरा किरदार क्या है, ये पूरा संदीप ने मुझे सुनाया था। लेकिन, कहानी का बस सार ही मेरे साथ साझा किया था। ये संदीप का अपना काम करने का तरीका है। वह अपनी कहानी को लेकर बहुत गोपनीयता बरतते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed