बॉलीवुड और हॉलीवुड का हमेशा से ही नाता रहा है। जिस तरह हिंदी फिल्मों और सितारों को हॉलीवुड में प्यार मिलता है। उसी तरह हॉलीवुड फिल्मों की भी यहां ऑडियंस है, जिनके लिए आवाज बनते हैं बॉलीवुड सितारे। कई हॉलीवुड फिल्में जो अपने हिंदी दर्शकों के लिए भी रिलीज की जाती है। उन्हें आवाज देने वाले हिंदी फिल्मों के सितारे ही होते हैं। ऐसे कई सितारे हैं, जो इन हॉलीवुड फिल्मों के लिए आवाज बने हैं। ऐसे ही कई सितारों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसका हालिया उदाहरण शाहरुख और महेश बाबू हैं।
Celebs: शाहरुख खान-महेश बाबू से पहले हॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं ये सितारे, किरदार में डाली जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:48 PM IST
सार
'मुफासा: द लायन किंग' में शाहरख खान ने हिंदी वर्जन और महेश बाबू ने तेलुगु वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है। इससे पहले भी कई सितारे हॉलीवुड फिल्मों के किरदारों को आवाज दे चुके हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन