इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में दिखाई जा रही हैं। शनिवार का दिन लगभग सभी फिल्मों के लिए शुभ संकेत लेकर आया। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' में शानदार उछाल देखने को मिला। वहीं 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', 'जटाधरा', के अलावा अन्य फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नजर आईं। जानिए शनिवार के दिन क्या रहा फिल्मों का कलेक्शन।
‘हक’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ को दी टक्कर; ‘जटाधरा’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ की बढ़ी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:21 AM IST
सार
Box Office Collection: शनिवार का दिन सिनेमाघरों में दिखाई जा रही सभी फिल्मों के लिए शुभ साबित हुआ। ‘हक’ की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसके अलावा 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', 'जटाधरा', 'द गर्लफ्रेंड', 'बाहुबली द एपिक' सहित अन्य फिल्मों ने भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन