फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor remembered late actor Sridevi on her birth anniversary shares throwback photos says my Jaan

Sridevi-Boney Kapoor: 'जन्मदिन मुबारक मेरी जान', श्रीदेवी को बोनी कपूर ने किया याद, खुशी ने भी साझा की तस्वीर

Tue, 13 Aug 2024 11:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Aug 2024 11:09 AM IST
सार

आज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी है। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में श्रीदेवी की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक मेरी जान'।

विज्ञापन
Boney Kapoor remembered late actor Sridevi on her birth anniversary shares throwback photos says my Jaan
बोनी कपूर, श्रीदेवी, खुशी-जान्हवी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अगर इस दुनिया में होतीं तो आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही होतीं। आज 13 अगस्त को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। अदाकारा वर्ष 2018 में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। आज श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके पति व मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने उन्हें याद किया है। बोनी कपूर ने अभिनेत्री की तस्वीर साझा कर दिल की बात लिखी है। इसके अलावा बेटी खुशी कपूर भी मां को याद करती नजर आई हैं।

विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने महेश भट्ट को दी गुरु दक्षिणा, बोले- 'एक जन्म में चुकाना संभव नहीं है', वीडियो वायरल

विज्ञापन

खुशी कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर
बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में श्रीदेवी की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक मेरी जान'। वहीं, अभिनेत्री व श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसमें श्रीदेवी के साथ खुशी और जान्हवी कपूर दोनों नजर आ रही हैं। यह दोनों के बचपन की तस्वीर है। खुशी अपनी मां की गोद में बैठी हैं और जान्हवी दो चोटी में बेहद क्यूट लग रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

देवर संजय कपूर ने दी प्रतिक्रिया
बोनी कपूर के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। साथ ही फिल्म जगत की हस्तियां भी श्रीदेवी को याद कर रही हैं। बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा फैंस भी भावुक कमेंट लिख रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'वे हमेशा बेस्ट रहेंगी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम श्रीदेवी की कुछ अनदेखी तस्वीरें देखना चाहते हैं। उन्हें साझा कीजिए प्लीज'।

विज्ञापन

साउथ से बॉलीवुड तक, शानदार रहा सफर
13 अगस्त 1963 को जन्मीं श्रीदेवी ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। उन्होंने साउथ सिनेमा से अभिनय की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में भी उनका करियर शानदार रहा। उन्होंने चांदनी, लम्हे, मिस्टर इंडिया, चालबाज, नगीना, सदमा जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। 24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया। वे एक फैमिली फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए दुबई गई थीं।
Munawar Faruqui: कोंकणी समुदाय पर टिप्पणी कर बुरे फंसे मुनव्वर फारूकी, आलोचनाओं के आगे टेके घुटने, मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed