फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Gives Guru Dakshina To Mahesh Bhatt Said Can’t pay him in one lifetime Video Goes Viral

Anupam Kher: अनुपम खेर ने महेश भट्ट को दी गुरु दक्षिणा, बोले- 'एक जन्म में चुकाना संभव नहीं है', वीडियो वायरल

Tue, 13 Aug 2024 10:43 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 13 Aug 2024 10:43 AM IST
सार

अनुपम खेर ने दिग्गज फिल्म निर्माता महेश भट्ट को गुरु दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Anupam Kher Gives Guru Dakshina To Mahesh Bhatt Said Can’t pay him in one lifetime Video Goes Viral
अनुपम खेर और महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और महेश भट्ट का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों की मजेदार नोकझोंक देखने को मिल रही है। इसमें अनुपम खेर दिग्गज फिल्म निर्माता के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह महेश भट्ट को गुरु दक्षिणा देकर उनका सम्मान भी करते हैं। बता दें कि महेश भट्ट ने ही अनुपम खेर को साल 1984 में फिल्म सारांश में ब्रेक दिया था। इसमें अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अभिनेता ने इंडस्ट्री में सफलता हासिल की।

विज्ञापन

अनुपम खेर ने दी गुरु दक्षिणा 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनुपम खेर ने अपनी जेब से लगभग 300 रुपये निकालकर महेश भट्ट को दिए। अभिनेता ने इस दौरान विनम्रतापूर्वक कहा, 'गुरु दक्षिणा एक जन्म में देना संभव नहीं है। आज जैसे ही मैं प्रेस मीट के लिए यहां पर आया, भट्ट साहब ने मुझे वहीं भुगतान करने के लिए कहा। मैंने चैक किया किया कि मेरे पास कितना कैश है, 300 रुपये ही थे।' सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



महेश भट्ट ने बताया यादगार दिन

महेश भट्ट ने बाद में एक बातचीत में कहा, 'अनुपम खेर के साथ यह वास्तव में एक यादगार दिन था।  मेरे शिष्य जिन्होंने सारांश से अपनी यात्रा शुरू की और अब वे 540 से अधिक फिल्में कर चुके हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'विक्रम भट्ट जिन्होंने मेरे सहायक के रूप में शुरुआत की और फिर राज, राज 3, कसूर और कई अन्य फिल्में बनाईं। अब उन्होंने चार फिल्में लॉन्च की हैं। वहीं, श्वेता दास और कथा बोथरा को निर्देशक और लेखक के रूप में उभरते देखना और जल्द ही वे उसी मंच पर होंगे जहां मैं था। मुझे इस बात का पूरा भरोसा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



कार्यक्रम में चार फिल्मों की हुई घोषणा

उन्होंने आगे कहा, 'यह मेरे लिए एक शानदार शाम थी। आपके शिष्य जब अपने आप आगे बढ़ते हैं और उड़ान भरने के लिए पंख पाते हैं। तो उस पल को देखना एक सुखद अनुभव होता है।' इस कार्यक्रम में लगभग चार फिल्मों की घोषणा की गई। पहली फिल्म विक्रम भट्ट की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म रण थी। यह फिल्म 1669 में बनी थी और मेवाड़ के महाराणा राज सिंह पर आधारित है। वहीं, दो फिल्में विराट और तू मेरी पूरी कहानी की घोषणा महेश भट्ट ने की है। इस कार्यक्रम में अनुपम खेर की तुमको मेरी कसम की भी घोषणा हुई। 



Khel Khel Mein: 'खेल खेल में' हुए मजेदार खुलासे, फोन के बिना नहीं रह सकते अक्षय, तो फरदीन के फोन में है..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed