पॉप स्टार जयान मलिक की बहन सफा मलिक ने अपने 17वें जन्मदिन के तीन दिन बाद ही ब्वॉयफ्रेंड मार्टिन टाइजर से निकाह कर लिया। सफा और मार्टिन की शादी जयान मलिक के ब्रैडफोर्ड स्थित घर में हुई। इस निकाह की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
17वें जन्मदिन के तीन दिन बाद ही जयान मलिक की बहन सफा ने ब्वॉयफ्रेंड संग किया निकाह
हैरानी की बात ये रही कि अपनी ही बहन की शादी से जयान मलिक गैरमौजूद दिखे। हालांकि इस सेरेमनी में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और इंटरनेशनल मॉडल गीगी हैडिड ने पहुंचकर सबको हैरान कर दिया।
A post shared by Trisha Malik💋 (@trishamalik1069) on
इस समारोह की तस्वीरें जयान की मां तृषा मलिक ने अपने सोशल मीडियो अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सफा और मार्टिन एक दूसरे के साथ जंच रहे हैं। दुल्हन बनी सफा ने लाल और सफेद रंग का गरारा पहना हुआ है। वहीं सफा के ब्वॉयफ्रेंड मार्टिन ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ है।