{"_id":"5a803e3f4f1c1ba0268b9859","slug":"zareen-khan-says-people-know-me-because-i-was-paired-opposite-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेट स्टोरी 3 की एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, आज जो भी हूं सलमान की वजह से हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेट स्टोरी 3 की एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, आज जो भी हूं सलमान की वजह से हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Feb 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
zareen khan
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ पहली डेब्यू फिल्म करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान का कहना है कि आज लोग उन्हें सिर्फ सलमान खान की वजह से जानते हैं। जरीन ने कहा, चूंकि मैं सलमान खान की हीरोइन थी, इसलिए आज लोग मुझे जानते हैं।
Trending Videos
Zareen Khan
जरीन के कहा, बेशक वीर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई लेकिन 'वीर' मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि वह मेरी पहली फिल्म थी। हेट स्टोरी 3 के बाद लोगों ने मुझे अलग नजरिए से देखना और मुझे ऐसी फिल्मों की पेशकश करनी शुरू की, जहां उन्हें महसूस हुआ कि मैं एकल भूमिका निभा सकती हूं। मुझे लगता है कि बड़ी फिल्मों की बात मायने नहीं रखती है, बल्कि किरदार मायने रखते हैं।
zareen khan
आपको बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान ने जरीन खान की फिल्म 1921 के लिए शुभकामनाएं दी थी। सलमान ने अपने ट्विटर फॉलोअर से भी 1921 फिल्म देखने की अपील भी की थी।
All the best @zareen_khan for #1921movie . you are looking very pretty but the trailer is scary . Go watch the movie at a theater near you .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 12, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
जरीन खान
30 साल की जरीन ने सलमान के साथ फिल्म 'रेडी' में भी काम किया है। इसके अलावा जरीन की हाल ही में '1921' रिलीज हुई थी इसके अलावा फिल्म 'वन डे' में जरीन एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी।