{"_id":"5e9ab39f8ebc3e72c44595ba","slug":"zaira-wasim-says-praising-is-dangerous-for-my-iman-after-quits-acting-for-islam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जायरा वसीम को खुदा का खौफ, कहा- 'मेरे ईमान के खिलाफ है तारीफ करवाना, मेरी कमियों पर ध्यान दें'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जायरा वसीम को खुदा का खौफ, कहा- 'मेरे ईमान के खिलाफ है तारीफ करवाना, मेरी कमियों पर ध्यान दें'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Zaira Wasim
- फोटो : Twitter
Link Copied
आमिर खान के साथ दंगल जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने धर्म क हवाला देते हुए बेशक एक्टिंग को अलविद कह दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस से रूबरू होना वह कभी नहीं भूलतीं। जायरा अक्सर पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात फैंस तक पहुंचाती हैं। एक बार फिर जायरा ने जायरा वसीम (Zaira Wasim) ट्वीट कर फैंस से कुछ अपील की है।
2 of 5
zaira wasim
- फोटो : instagram
हाल ही में उन्होंने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा है कि लोग उनकी तारीफ न करें क्योंकि ये उनके ईमान के खिलाफ है। उन्होंने लिखा- मैं विनम्रता के साथ सभी लोगों के प्यार को स्वीकार करती हूं लेकिन जो तारीफ मिल रही है मैं इससे संतुष्ट नहीं हो सकती। मेरे लिए यह बड़ी परीक्षा है और यह मेरे ईमान के लिए खतरनाक है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि लोग मेरी तारीफ न करें बल्कि अल्लाह से प्रार्थना करें और मेरी कमियों पर ध्यान दें जो बहुत सारी हैं।
3 of 5
Zaira Wasim
- फोटो : twitter
उन्होंने आगे लिखा- मैं हर किसी से आग्रह करती हूं कि मेरी प्रशंसा न करें, अल्लाह मेरी कमियों को अनदेखा करता है। मेरे दिल में वह तक्वा की रोशनी भर देता है। वह मुझे सिर्फ अच्छे कर्मों की अनुमति देता है, मुझे धैर्य रखने की अनुमति देता है। मुझे एक मुस्लिम के रूप में जीने और मरने की अनुमति देता है। अल्लाह सबका भला करे।
जायरा ने फिल्म 'दंगल' से डेब्यू किया था और उनकी आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' थी। बता दें जायरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह अपने काम से खुश नहीं हैं क्योंकि यह उनकी आस्था और धर्म के रास्ते में आ रहा है। पोस्ट में उन्होंने कहा था कि उन्हें महसूस हुआ कि भले ही मैं यहां पूरी तरह से फिट हो जाऊं, लेकिन मैं इस जगह के लिए नहीं बनी हूं। जायरा के एक्टिंग छोड़ने पर बहुत बवाल हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
zaira wasim
बता दें जायरा ने जैसे ही ये फैसला लिया उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। कुछ लोगों ने धर्म को वजह बताने को लेकर जायरा को गलत बताया तो कुछ ट्रोलर्स का कहना था कि एक्टिंग छोड़ना उनकी अपनी पसंद हो सकती है लेकिन धर्म को वजह बताना सही नहीं है। वहीं, कुछ लोग उनके समर्थन में भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।