फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों से चर्चित हुईं बाल अदाकारा जायरा वसीम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। फेसबुक पर लिखी एक लंबी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि अपने धर्म और अल्लाह के लिए ये फैसला ले रही हैं। जायरा ने हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वे प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी। अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स की पूरी टीम ने उनके फैसले पर एक स्टेटमेंट जारी किया है।
फिल्म के प्रोडयूसर्स रॉय कपूर फिल्मस और आरएसवीपी ने एक स्टेटमेंट जारी किया कि जायरा शूटिंग के दौरान पूरी तरह से प्रोफेशनल रही हैं और वो इस फैसले में जायरा का सपोर्ट करते हैं।
3 of 5
Zaira Wasim
- फोटो : Twitter
जारी हुए बयान में कहा गया, 'जायरा एक बेहतरीन आर्टिस्ट हैं और हम लकी हैं कि उन्होंने इस फिल्म में आयशा चौधरी का किरदार निभाया है। ये उनका निजी फैसला है जो उन्होंने लंबे सोच विचार के बाद लिया है और हम इस फैसले में हमेशा उनके साथ बने हुए हैं।'
जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।
जायरा ने आगे लिखा- 'एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार 'दंगल' फिल्म में निभाया। इस फिल्म में जायरा ने महिला पहलवान गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। 'दंगल' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म में जायरा ने इंसिया मलिक का रोल निभाया था।