अभिनेत्री सागरिका घाटगे को फिल्म चक दे इंडिया से जाना जाता है। फिल्म में उन्होंने प्रीति सबरवाल का किरदार निभाया था। सागरिका ने नवंबर 2017 में क्रिकेटर जहीर खान के साथ शादी की। दोनों मुंबई में अपने सपनों के घर में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान सागरिका और जहीर खान ने अपने घर से सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं। इसी कड़ी में चलिए हम आपको उनके शानदार घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 7
जहीर खान और सागरिका घाटगे के घर की तस्वीरें
- फोटो : Instagram/sagarikaghatge
घर का इंटीरियर सागरिका और उनकी बहन नंदिता ने मिलकर तैयार किया है। सागरिका और जहीर खान के घर का ये लिविंग एरिया है। जहां सफेद रंग की दीवारों के साथ मैचिंग सोफे लगे हुए हैं। तस्वीर में जहीर खान बैठे हुए हैं।
3 of 7
जहीर खान और सागरिका घाटगे के घर की तस्वीरें
- फोटो : Instagram/sagarikaghatge
घर में ब्राइट रंग की अपेक्षा सफेद और हल्के रंग को प्राथमिकता दी गई है। यहां सागरिका अपने घर के सोफे पर बैठकर किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। सोफे के बगल में एक टेबल रखा है। साथ ही एक खूबसूरत पेंटिंग भी देखी जा सकती है।
4 of 7
जहीर खान और सागरिका घाटगे के घर की तस्वीरें
- फोटो : Instagram/sagarikaghatge
सागरिका एक शाही परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम विजयसिन घाटगे है। सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी थीं। सागरिका राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं।
5 of 7
जहीर खान और सागरिका घाटगे के घर की तस्वीरें
- फोटो : nstagram/sagarikaghatge
आठ साल की उम्र में सागरिका महाराष्ट्र के कोल्हापुर से अजमेर (राजस्थान) शिफ्ट हो गई थीं। यहां उन्होंने मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें विज्ञापन फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।हालांकि उनके पिता ने इन ऑफर्स को मना कर दिया था।