बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा शर्मा ने उस वक्त सबको हैरत में डाल दिया जब उन्होंने युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से अपने अलग होने के पीछे की वजह बताई। आकांक्षा ने नेशनल टीवी पर युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से अपनी शादीशुदा लाइफ की खटपट को लेकर काफी कुछ कह डाला था। अब पति से अलग हो चुकीं आकांक्षा इन दिनों अपनी जिंदगी खुलकर जी रही हैं।
2 of 5
akanksha sharma
- फोटो : social media
चार महीने की कानूनी लड़ाई के बाद आकांक्षा और युवराज सिंह के भाई जोरावर के बीच इस महीने तलाक हो गया। आकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए उनसे माफी भी मांगी। युवराज सिंह के परिवार ने आकांक्षा को 48 लाख रुपये की राशि गुजारे-भत्ते के तौर पर दी। आकांक्षा ने गुरुग्राम की अदालत में अक्टूबर 2017 में घरेलू हिंसा का मामला दायर कराया था जिसमें युवराज और उनकी मां शबनम को आरोपी बनाया गया था।
आकांक्षा ने बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर अपनी कई बोल्ड पिक्चर्स को शेयर किया है। आकांक्षा हाल ही में वेकेशन से भी लौटी हैं। आकांक्षा की इन बोल्ड तस्वीरों को देख हर कोई हैरान रह गया। खबर है कि 'Ace of Space' में नजर आईं आकांक्षा अभिराज चड्ढा को डेट कर रही हैं। दोनों इस शो के दौरान ही करीब आए।
'Ace of Space' में आकांक्षा शर्मा ने अभिराज चड्ढा के साथ ही अपना कमरा शेयर किया था। बीते दिनों अपने और अभिराज के रिश्ते पर आकांक्षा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'ऐस ऑफ स्पेस' के दौरान वो और अभिराज एक-दूसरे के प्रति अट्रैक्ट हुए और अब उन्हें एक-दूसरे की लाइफ में एक-दूसरे की मौजूदगी का लगातार एहसास हो रहा है।
5 of 5
आकांक्षा सिंह
- फोटो : File Pic
एक इंटरव्यू में आकांक्षा शर्मा ने कहा था कि युवराज मुझे इस बात के लिए फोर्स कर रहे थे कि मेरा और जोरावर का एक बच्चा हो। हालांकि मैंने उन्हें कई बार कहा कि मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। आकांक्षा हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं। करीब 23 साल की उम्र में उनकी शादी युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद अनबन शुरू हो गई।