भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्लेयर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं। हालांकि युवराज और हेजल की तरफ से इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है।
युवराज की पत्नी हेजल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादीशुदा जिंदगी की अनबन की खबरों पर सफाई देने की कोशिश की है। दरअसल, हेजल अपनी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी में युवराज और उनके पूरे परिवार के साथ लॉन्गड्राइव पर नजर आ रही हैं। इस फैमिली आउटिंग की इंस्टा स्टोरी पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन भी लिखा है- 'फैमिली के साथ बिताए गए पल सबसे खास, खुशहाल और बेहतरीन पल हैं।'
मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो हेजल ने शादी में अनबन की खबरों का खंडन करने के लिए ही परिवार के साथ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आपको बता दें कि हेजल और युवराज की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
4 of 4
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी
दो साल के लंबे चले रिलेशनशिप के बाद क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजेल के साथ 30 नवंबर 2016 में शादी कर ली थी। दोनों ने शादी पंजाबी रीति रिवाजों के साथ चंड़ीगढ़ के पास फतेहगढ़ साहिब में की थी। इसके बाद गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद दोनों ने दिल्ली में पोस्ट सेलिब्रेशन की ग्रैंड पार्टी रखी थी। पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन की इस पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।