'मिर्जिया' एक्टर औैर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किेए गए। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त दोनों को कैमरे में कैद कर लिया गया, हालांकि कैमरा देखते ही हर्षवर्धन और उनकी खूबसूरत दोस्त अलग-अलग हो गए।
घटना सोमवार शाम की है। जहां मुंबई के जुहू इलाके में स्थित सिल्वर बीच कैफे में हर्षवर्धन अपने दौर की बिंदास एक्ट्रेस रहीं पूजा बेदी की बेटी संग नजर आए। चर्चा है कि सारा अली खान को डेट करने के बाद अब हर्षवर्धवन पूजा बेदी की बेटी आलिया फरनीचरवाला को डेट कर रहे हैं।
पूजा की स्टाइलिश बेटी आलिया अक्सर इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ पार्टीज और बिकिनी फोटोज पोस्ट करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। पूजा बेदी और फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला की बेटी आलिया का जन्म 1997 में हुआ था। आलिया 2011 में सोनी इंटरनेशनल चैनल के रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं।
इसके पहले हर्षवर्धन का नाम सैफ अली खान की बेटी सारा के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को कई बार एकसाथ देखा जा चुका है इसी वजह से इनके लिंकअप की भी खबरें आई थीं। हालांकि इस पर सारा और हर्षवर्धन किसी ने भी कभी चुप्पी नहीं तोड़ी। फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हर्षवर्धन फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'भावेश जोशी' में बिजी हैं।