युवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान युवराज सिंह काफी इमोशनल हो गए। इस दौरान उनकी मां शबनम और पत्नी हेजल कीच भी मौजूद रहीं। खेल के अलावा युवराज सिंह अपनी लव स्टोरी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। आगे की स्लाइड में देखिए युवराज और हेजल की लव स्टोरी कैसे शुरू हुईं।
2 of 6
yuvraj singh and hazel keech
- फोटो : social media
हेजल कीच का प्यार पाने के पीछे युवराज का क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि 3 साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लग सकती है, लेकिन बिल्कुल सच है। युवराज सिंह 3 साल तक लगातार कोशिश करते रहे कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी।
3 of 6
yuvraj singh and hazel keech
- फोटो : social media
ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं। 3 साल तक यही चलता रहा लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। युवराज फेसबुक पर हेजल का फ्रेंड बनने में कामयाब हुए हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली।
4 of 6
yuvraj singh and hazel keech
- फोटो : social media
युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी। उसके बाद शुरू हुआ बातों का सिलसिला। फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट संभव हो सकी। कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया, जब दोनों कॉफी डेट पर गए।
5 of 6
yuvraj singh, hazel keech
- फोटो : social media
वहीं, इस बारे में हेजल का कहना है कि 'लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया।' बता दें कि दोनों 30 नवंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधे।