{"_id":"5c1339d042c7925cfb578c65","slug":"yuvraj-singh-and-hazel-keech-are-expecting-their-first-child-this-revealed-in-isha-ambani-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह बनने वाले हैं पिता, ईशा अंबानी की शादी में इस तरह हुआ हेजल की प्रेग्नेंसी का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
युवराज सिंह बनने वाले हैं पिता, ईशा अंबानी की शादी में इस तरह हुआ हेजल की प्रेग्नेंसी का खुलासा
Fri, 14 Dec 2018 10:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj singh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में ईशा अंबानी की शादी में क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच को लेकर पहुंचे थे । युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर 2016 को हुई थी । शादी के बाद से हेजल ने खुद को लाइम लाइट से दूर कर लिया । करीब 2 साल बाद हेजल कीच पति युवराज के साथ ईशा अंबानी की शादी में नजर आईं ।
2 of 5
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : ht
इसी के साथ दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आई है । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, युवराज सिंह पिता बनने वाले हैं । ईशा अंबानी की पार्टी में पहुंचने के दौरान हेजल अपने पेट को हाथ से कवर करती नजर आईं । तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि वो मां बनने वाली हैं ।
खबरों की मानें तो ईशा की शादी में मेहमान युवराज और हेजल से इस बारे में चर्चा करते हुए भी नजर आए । युवराज और हेजल जल्द ही इस खबर की पुष्टि कर सकते हैं । बता दें कि 2 दिन पहले ही युवराज सिंह का बर्थडे था । तब हेजल ने युवराज की फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया था ।
हेजल और युवराज की शादी चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी । शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे । इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन दिया था । शादी के बाद दोनों को अनुष्का-विराट के साथ गोवा में पार्टी एंज्वॉय करते भी देखा गया था ।
विज्ञापन
5 of 5
हेजल कीच
बता दें कि हेजल ने सलमान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म 'बॉडीगार्ड' में काम किया था । इसके बाद वो चर्चा में आ गई थीं । फिल्मों में आने से पहले हेजल कीच मॉडलिंग करती थीं । साथ ही हेजल ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।