मशहूर यूट्यूबर सुरिया देवी (Suriya Devi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिग बॉस तमिल सीजन तीन की कंटेस्टेंट वनीता विजयकुमार (Vanitha Vijaykumar) ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। वनीता ने सुरिया पर सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
2 of 5
वनीता विजयकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
वनीता ने सुरिया के अलावा निर्माता रविंद्रन के खिलाफ भी शिकायत की है। वनीता का कहना है कि वो सुरिया की वजह से डर के माहौल में जी रही हैं। 14 जुलाई को उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुरिया देवी को हिरासत में ले लिया है और मामले में अभी जांच जारी है।
3 of 5
वनीता विजयकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सुरिया देवी ने भी वनीता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यह सब वनीता और पीटर पॉल की शादी के तुरंत बाद हुआ था। पीटर पॉल की पत्नी एलिजाबेथ हेलेन ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा था कि वो अभी भी शादीशुदा है और उनके दो बच्चे हैं। एलिजाबेथ ने पीटर पर आरोप लगाया कि बिना तलाक दिए उसने वनीता से शादी कर ली। विवादों की वजह से पीटर पॉल और वनीता की शादी की चर्चा चारों ओर रही।
4 of 5
सुरिया देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोलवाथेलम उन्माई शो की होस्ट लक्ष्मी रामकृष्ण, अभिनेत्री कस्तूरी शंकर, निर्माता रविंद्रन और सुरिया देवी ने एलिजाबेथ का समर्थन किया। उन्होंने वनीता और पीटर के खिलाफ खुलकर बात की। जल्द ही इस वजह से दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा।
5 of 5
सुरिया देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
वनीता ने सुरिया देवी पर उनकी शादी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। वनीता ने कथित तौर पर कस्तूरी और लक्ष्मी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़ाई की और ट्विटर छोड़ दिया। वनीता ने यह भी आरोप लगाया कि सुरिया देवी के अपशब्दों की वजह से उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
सुशांत सुसाइड केस: कंगना रनौत को पूछताछ के लिए बुलाए जाने को लेकर मुंबई पुलिस एकमत नहीं, सामने आई बातचीत