लंबे समय से बॉलीवुड से गायब रहने के बाद मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह अब वापसी करने की तैयारी में हैं। लंबे अरसे से हनी सिंह का कोई गाना रिलीज नहीं हुआ था। जिसके बाद उनके फैंस बेसब्री से उनके गाने का इंतजार कर रहे थे कि कब हनी सिंह का गाना आए और उन्हें पार्टी में जमकर थिरकने के लिए कोई अच्छा ट्रैक मिल जाए।
अब रैपर हनी सिंह जल्द ही अपना नया गाना रिलीज करने की तैयारी में हैं। हिमालय के नीचे गंगा नदी के किनारे से हनी सिंह ने इसका ऐलान भी कर दिया। दरअसल रविवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गंगा किनारे क्वालिटी टाइम स्पैंट करते हुए 2 तस्वीरें अपलोड की हैं।
इन फोटो के साथ ट्वीट करते हुए हनी लिखते हैं, 'गंगा किनारे शांति। अपने नए गाने की तैयारी करते हुए। जय गंगा मैया की'। इस ट्वीट के बाद हनी सिंह के फैंस ने धमाकेदार वापसी की दुआएं करते हुए दिल खोलकर हनी की तारीफ की।
यहां आपको बताना जरूरी हो जाता है कि हनी सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। माना जाता है की यो यो इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के ट्रेंडसेटर हैं। उन्होंने 'हाई हील्स', 'डोप शोप', 'लुंगी डांस', 'देसी कलाकार' और 'अंग्रेजी बीट' जैसे सुपर हिट पार्टी सॉग्स से लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में एकक्षत्र राज किया।