2025 बॉलीवुड में नए चेहरों और स्टार किड्स का साल रहा। कई ने फिल्मों या वेब सीरीज से शुरुआत की। कुछ ने रोमांटिक, थ्रिलर या ड्रामा फिल्मों से एंट्री मारी। नेपोटिज्म की चर्चा के बीच कुछ स्टार किड्स ने साबित किया कि सिर्फ परिवार का नाम काफी नहीं, टैलेंट जरूरी है। आर्यन खान से अहान पांडे तक, कुछ के डेब्यू ने खूब धूम मचाई।
आर्यन खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक्टिंग नहीं, डायरेक्शन चुना। उनकी पहली वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नेटफ्लिक्स पर सितंबर में रिलीज हुई। आर्यन ने इसे लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया। सीरीज बॉलीवुड की चमक-दमक और अंदर की कहानियों पर थी। यह साल की सबसे चर्चित डेब्यू रही।
3 of 8
अहान पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy
अहान पांडे
अनन्या पांडे के चचेरे भाई और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' से डेब्यू किया। फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई। अहान की एक्टिंग को बहुत सराहा गया। वे रातोंरात स्टार बन गए। उनका डेब्यू ब्लॉकबस्टर साबित हुआ।
4 of 8
राशा थडानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
राशा थडानी
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अभिषेक कपूर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'आजाद' से एक्टिंग में कदम रखा। फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हुई। राशा की डांस और एक्टिंग पसंद की गई, खासकर गाने 'उई अम्मा' को। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई और फ्लॉप रही।
5 of 8
अमन देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमन देवगन
अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने भी 'आजाद' से ही डेब्यू किया। यह दोनों की पहली फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन सपोर्टिंग रोल में थे। अमन की एक्टिंग को खास तारीफ नहीं मिली। फिल्म का प्रदर्शन कमजोर रहा।