पर्दे पर जब केजीएफ चैप्टर 1 रिलीज हुई तो फिल्म की कहानी और एक्शन ने लोगों को बीच हंगामा मचा दिया। हालांकि लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान गया इस फिल्म के हीरो पर जो दबंग और राउडी होने के साथ साथ सबसे अलग था। इस हीरो का नाम है रॉकिंग स्टार यश जो आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। आज यश को साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पूरे देश का प्यार मिलता है और लड़कियां तो उन पर जान छिड़कती हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
यश और राधिका
- फोटो : Instragram; iamradhikapandit
यश का जन्म कर्नाटक के हसन जिले में हुआ था। बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि यश एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते हैं। यश के पिता अरुण कुमार जे KSRTC ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते थे। बाद में वह BMTC ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करने लगे। आज भी यश के पिता बस चलाते हैं। उनका मानना है कि इसी काम की बदौलत वह यश को इतना बड़ा बना पाए इसलिए वो ये नौकरी कभी नहीं छोड़ेगे।
यश के बचपन के दिन मैसूर में बीते थे जहां उन्होंने महाजन हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा ली। अपनी पढ़ाई के तुरंत बाद, वह बिनाका नाटक मंडली में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने जाने माने ड्रैमिस्ट B.V Karnath के बनाए बेनका ड्रामा के ग्रुप में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत Nanda Gokula नाम के कन्नड़ टीवी सीरियल से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया।
टीवी शो में काम करने के बाज यश को उनकी पहली फिल्म डॉयरेक्टर शशांक ने दी। ये फिल्म थी Moggina Manasu। इस फिल्म में एक्ट्रेस राधिका पंडित के साथ उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। यश की पहली कमर्शियल हिट फिल्म Modalasala थी। इसके बाद उन्होंने और भी कई हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि यश के करियर में चार चांद लगाया उनकी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' ने। इस फिल्म ने उन्हें जबरदस्त सफलता दिलाई और आज उनकी फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है।
5 of 5
बच्चों के साथ यश और राधिका
- फोटो : Instagram
यश ने अपनी को एक्टर राधिका पंडित से शादी की है। 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे पर मर मिटे।दोनों की सगाई 12 अगस्त 2016 को गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में एक निजी समारोह में शादी की। इतना ही नहीं यश ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पूरे कर्नाटक को न्योता दिया था। दोनों के दो बच्चे हैं। अपनी मेहनत के बलबूते यश ने आज जो पहचान बनाई है उसकी दुनिया दीवानी है। यश अब बहुत जल्द 'केजीएफ चैप्टर 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।