बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा यामी गौतम अपनी शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। यामी ने निर्देशक आदित्य धर से शादी रचाई है। आदित्य ने फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन किया था जो पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में यामी भी अहम भूमिका में नजर आईं थी। इस फिल्म के दौरान यामी और आदित्य में प्यार बढ़ा था जिसके बाद उन्होंने शादी रचा ली। बता दें कि यामी गौतम ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी के गोहर जिले के न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में 4 जून को शादी रचाई थी। दरअसल यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखती हैं।
वेडिंग एलबम: यामी गौतम ने शादी पर पहनी मां की साड़ी, खुद मेकअप कर बनी थीं 'लाल परी'
यामी ने सिल्क की साड़ी पहनी हुई थी साथ ही मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ था। इसके साथ ही अभिनेत्री ने पारंपरिक गहने पहने हुए थे। इसमें चोकर, पहाड़ी नथ और मांग टीका शामिल है। उन्होंने बेहद ही साधारण मेकअप किया था लेकिन गहने और साड़ी में उनके चेहरे की खूबसूरती बिल्कुल ही अलग तरीके से निखर के सामने आ रही थी। एक वेडिंग ब्लॉगर ने यामी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'यामी ने अपनी मां की साड़ी पहनी है और खुद से मेकअप किया है। यामी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं'। वहीं अपनी शादी की तस्वीर साझा करते हुए यामी ने लिखा था, 'आप सभी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, यामी और आदित्य'। बता दें कि यामी की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रहीं हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थीं। जिसमे वो काफी सिंपल लुक में नजर आ रही थी। शादी की इस रस्म के लिए उन्होंने बहुत ही साधारण लुक ही कैरी किया था। पीले रंग के सिल्क के कुर्ते में यामी खूबसूरत दिख रही थीं। उनकी शादी की तस्वीरों पर सिर्फ फैंस ने ही नहीं बल्कि सितारों ने भी जमकर प्यार लुटाया था। इसके अलावा वो शादी के बाद हरे रंग की साड़ी में भी नजर आईं थीं जिसमें वो बहुत ही शानदार लग रहीं थीं।
बता दें कि यामी और आदित्य की शादी ने जितना फैंस को खुशी दी उतना ही उन्हें हैरान भी किया था। दरअसल यामी और आदित्य ने किसी को भी अपनी शादी की भनक तक नहीं लगने दी थी। ऐसे में जब अचानक से उनकी शादी की खबरें सामने आईं तो फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि फैंस ने उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाया और जिंदगी भर खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया।