{"_id":"5a51d5dd4f1c1bf41c8b4965","slug":"yami-gautam-will-play-lead-role-in-batti-gul-meter-chalu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बत्ती गुल मीटर चालू' में कौन होगी शाहिद कपूर की हीरोइन, उठ गया सस्पेंस से पर्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बत्ती गुल मीटर चालू' में कौन होगी शाहिद कपूर की हीरोइन, उठ गया सस्पेंस से पर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावती' के बाद शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म को 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के डायरेक्टर नारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। खास बात ये है कि 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की तरह 'बत्ती गुल मीटर चालू' भी एक सामाजिक मुद्दे से जुड़ी फिल्म होगी।
फिल्म में शाहिद के रोल के अलावा उनके साथ कौन हीरोइन नजर आएगी इसको लेकर सस्पेंस जारी था। अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। इस फिल्म में शाहिद के साथ 'बदलापुर' एक्ट्रस यामी गौतम नजर आने वाली हैं। इस बात का खुलासा यामी ने खुद ट्वीट करके किया है।
Super happy to commence this special journey with @kriarj on ‘ Batti Gul Meter Chalu ‘ :) Really excited for this one #Prerna #Shree @shahidkapoor @ShraddhaKapoor 😁😎
— Yami Gautam (@yamigautam) January 6, 2018
यामी ने ट्वीट किया कि बत्ती गुल मीटर चालू की यात्रा करने को लेकर बहुत खुश हूं। इसको लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। बताया जा रहा है इस फिल्म में शाहिद के साथ बॉलीवुड की 'हाफ गर्लफ्रेंड' श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। इस लिए यामी ने अपने ट्वीट में श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर को भी टैग किया है।
Thank you Shahid !! Looking forward☺️ https://t.co/8WwXfkVpX0
— Yami Gautam (@yamigautam) January 6, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं शाहिद ने यामी को ट्विटर पर जवाब देते हुए ये भी कहा कि तुम्हें फिल्म में साथ देखना अच्छा होगा। खास बात ये है कि श्रद्धा कपूर और शाहिद दूसरी बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले ये दोनों 'हैदर' में नजर आ चुके हैं। वहीं यामी पहली बार शाहिद के साथ काम करेंगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद इन दोनों एक्ट्रस के साथ रोमांस करते दिखेंगे। ये फिल्म बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म होगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म को अगस्त में रिलीज होने की संभावना हैं।