फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे पर सरप्राइज नहीं दे पाईं दीपिका, रणवीर संग वापस लौटीं, वजह कहीं ये तो नहीं

Sun, 07 Jan 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh and deepika padukone back after birthday celebration
deepika, ranveer

फिल्म 'पद्मावती' के विवादों से दूर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल लाइफ काफी इन्जॉय कर रहे हैं। दोनों ने नए साल की छुट्टियां मालदीव में एक साथ मनाई और अब दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं, हालांकि पहले खबर थी कि रणवीर और दीपिका श्रीलंका जाएंगे। 



पढ़ें: 'पद्मावती' के फैंस के लिए गुड न्यूज, इस तारीख को रिलीज हो सकती है फिल्म

ranveer singh and deepika padukone back after birthday celebration
deepika, ranveer

बता दें कि 5 जनवरी को दीपिका का बर्थडे था। बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद अब ये जोड़ा वापस फिल्मी नगरी मुंबई पहुंच चुका है। इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां दोनों मैचिंग कपड़ों में दिखें। रणवीर सिंह ने डेनिम जैकेट, व्हाइट शर्ट और ग्रे कलर का ट्रैक पैंट्स पहना था वहीं दीपिका ने पिंक कलर के जम्पसूट पर डेनिम जैकेट पहन रखा था।

ranveer singh and deepika padukone back after birthday celebration
deepika, ranveer

दरअसल, दीपिका और रणवीर सिंह के भारत वापस लौटने का सभी इंतजार कर रहे थे। अनुष्का-विराट की शादी के बाद दीपिका और रणवीर की सगाई के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन दोनों को देखकर ऐसा नहीं लगा कि सगाई हो गई। ऐसे में छुट्टियों से वापस लौटने के बाद अब रणवीर और दीपिका फिर से काम में बिजी हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh and deepika padukone back after birthday celebration
deepika, ranveer

फिलहाल दीपिका और रणवीर की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' है। हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, 'पद्मावती' की नई रिलीज डेट सामने आई है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने की खबर है। दोनों फिर से प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे। जाहिर है ऐसे में दीपिका और रणवीर अपनी शादी की प्लानिंग 'पद्मावती' के रिलीज के बाद ही करेंगे।  

विज्ञापन
ranveer singh and deepika padukone back after birthday celebration
deepika, ranveer

पिछले दिनों रणवीर ने दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण से मुलाकात की थी। दोनों की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। ये बेंगलुरू में पादुकोण डेविड सेंटर फॉर एक्सलेंस के एनॉगरेशन के लिए मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed