'विक्की डोनर',
'काबिल' और 'सरकार-3' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस
यामी गौतम इन दिनों चर्चा में हैं। उनके पोल डांस की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनकी इस फोटो को फैंस पसंद भी कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो यामी पोल डांस अरिफा भिन्दरवाला से सीख रही हैं। बताया जा रहा है कि यामी यह डांस किसी को इंप्रेस करने या किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपने आपको फिट रखने के लिए सीख रही हैं। यह बात उन्होंने खुद कही है। उन्होंने कहा कि खुद को फिट रखने किए पोल डांस से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है।
पता हो कि फिल्म 'काबिल' की शूटिंग के दौरान यामी ने कहा था कि वह ऋतिक रोशन की फिटनेस से काफी प्रेरित हैं। माना जा रहा है उन्होंने ऋतिक की इस बात को काफी गंभीरता से ले लिया है। फिल्म 'काबिल' पिछले साल रिलीज हुई थी।
यामी की फिल्मों की बात करें वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगे। 'बत्ती गुल मीटर चालू' का निर्देशन नारायण सिंह कर रहे हैं।