भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के कई जाने माने पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगयाा है। उनकी मांग है कि बृजभूषण को जल्द से जल्द पद से हटाया जाए। साथ ही, खिलाड़ी उनके खिलाफ गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।
Wrestlers Protest: महावीर फोगाट ने आमिर खान से मांगी मदद, जानें दूसरे सितारों पर पूर्व पहलवान ने क्या कहा?
अब इस प्रदर्शन को गीता-बबीता के पिता और जाने माने पहलवान रहे महावीर फोगाट का साथ मिल गया है। पहलवानों को अपना समर्थन देते हुए महावीर ने आमिर खान का भी जिक्र किया है। बता दें कि फिल्म दंगल महावीर सिंह फोगाट की ही बायोपिक थी, जिसमें आमिर खान ने लीड रोल निभाया था। आमिर के करियर की यह सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।
Sunny Deol: सनी देओल के बेटे करण देओल ने गुपचुप तरीके से कर ली सगाई, जानें कब सजेगा सेहरा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महावीर फोगाट ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड के बाकी के सितारों से उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर इस मुद्दे पर आमिर खान ट्वीट करते तो उन्हें अच्छा लगता। गौरतलब है कि आमिर खान अपनी एक्टिंग पर फोकस करने के लिए लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर हैं।
Backstreet Boys: डीएनए वर्ल्ड टूर के लिए 13 साल बाद भारत पहुंचे बैकस्ट्रीट बॉयज, करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। यह ऑस्कर विजेता फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म से आमिर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।
Sheezan Khan: शीजान को कोर्ट से मिली देश से बाहर जाने की इजाजत, अब रोहित शेट्टी के स्टंट शो का बनेंगे हिस्सा!
हालांकि, लोगों ने इसे रिजेक्ट कर दिया था और लाल सिंह चड्ढा बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। फिलहाल आमिर कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले चुके हैं । परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजारने के लिए अभिनेता ने एक्टिंग से दूरी बनाई है।
Manobala Passes Away: तमिल एक्टर-डायरेक्टर मनोबला का निधन, शोक में डूबे रजनीकांत से लेकर कमल हासन जैसे सितारे