फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   tamil Actor director Manobala passes away Rajinikanth Kamal Haasan Dulquer Salmaan pay tribute on social media

Manobala Passes Away: तमिल एक्टर-डायरेक्टर मनोबला का निधन, शोक में डूबे रजनीकांत से लेकर कमल हासन जैसे सितारे

Wed, 03 May 2023 04:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 03 May 2023 04:44 PM IST
सार

एक्टर-डायरेक्टर मनोबला के निधन से तमिल इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। दिग्गज कलाकार के गुजर जाने की खबर से रजनीकांत समेत कमल हासन तक सतके में हैं। 
 

विज्ञापन
tamil Actor director Manobala passes away Rajinikanth Kamal Haasan Dulquer Salmaan pay tribute on social media
रजनीकांत-मनोबला-कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर मनोबला का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने लीवर से संबंधित बीमारियों से जूझते हुए आज यानी 3 मई 2023 को दुनिया को अलविदा कह दिया। मनोबला के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। फैंस समेत बड़े सुपरस्टार्स भी एक्टर के देहांत पर दुख जाहिर करते नजर आ रहे हैं। रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक ने मनोबला के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 

विज्ञापन

रजनीकांत ने जताया दुख 

69 साल के मनोबला ने दुनिया को अलविदा कहते हुए अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ दिया है, जिनका इस समय रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस खबर के वायरल होने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 'थलाइवा' रजनीकांत ने मनोबला के निधन पर दुख जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'मेरे प्रिय मित्र मनोबला, जो एक प्रसिद्ध डायरेक्टर और एक्टर थे, के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमल हासन का परिवार के प्रति संवेदना 

कमल हासन ने भी तमिल में अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। एक्टर के लिखे नोट के अनुसार, 'एक अच्छे दोस्त, जो एक डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर थे, मनोबला के निधन की खबर एक बहुत दुख की बात है। उनकी प्राथमिक पहचान सिनेमा के प्रति उत्साही की थी। उनके शोक में डूबे परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
 

विज्ञापन

दुलकर सलमान उदास 

दुलकर सलमान लिखते हैं, 'आरआईपी मनोबला सर! आप हमेशा शांत, दयालु थे, लगातार हमें हंसाते थे और प्यार से भरे हुए थे। हमारे साथ हमारी फिल्मों पर हमारे समय की सबसे प्यारी यादें हैं।'



Dil Raju: शाकुंतलम को दिल राजू ने बताया करियर का सबसे बड़ा झटका, फिल्म को हुआ इतने करोड़ का घाटा

सदमे में कार्ति 

'पोन्नियन सेल्वन 2' में नजर आने वाले साउथ सुपरस्टार कार्ति को मनोबला के निधन से तगड़ा झटका लगा है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा है, 'यह खबर सुनकर बेहद सदमा लगा है। एक आदमी जो हर जगह और सबके लिए हो सकता है। मिस यू मनोबला सर।'



Sheezan Khan: शीजान को कोर्ट से मिली देश से बाहर जाने की इजाजत, अब रोहित शेट्टी के स्टंट शो का बनेंगे हिस्सा!

मनोबला की आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति 

मनोबला की आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'घोस्टी' में थी जिसमें उन्होंने काजल अग्रवाल, योगी बाबू और उर्वशी के साथ अभिनय किया था। दुनिया को अलविदा कह चुके मनोबला को उनकी आखिरी फिल्म 'लियो' में देखा जाएगा, जिसमें उनके साथ थलापति विजय हैं। इसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed