{"_id":"64524d81c4c1bafc080850ea","slug":"neha-sharma-on-influencer-culture-actress-said-she-lost-a-film-because-she-have-lesser-followers-on-instagram-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neha Sharma: इंफ्लुएंसर कल्चर के कारण नेहा ने गंवाई थी फिल्म, कम फॉलोअर्स के चलते किसी और को किया था कास्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neha Sharma: इंफ्लुएंसर कल्चर के कारण नेहा ने गंवाई थी फिल्म, कम फॉलोअर्स के चलते किसी और को किया था कास्ट
Wed, 03 May 2023 05:33 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 05:33 PM IST
सार
नेहा शर्मा ने बताया कि उन्हें एक फिल्म से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर कम फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
नेहा शर्मा
- फोटो : social media
विस्तार
नेहा शर्मा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म जोगीरा सारा रा रा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। वहीं, एक्ट्रेस ने हाल ही में इंफ्लुएंसर कल्चर को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि कैसे एक व्यक्ति की प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि उसके इंस्टाग्राम पर कितने मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
कम फॉलोअर्स के चलते किसी और को दे दी फिल्म
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने खुलासा किया है कि दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने जोगीरा सारा रा रा को भी एक रील के माध्यम से पोस्ट किया था, जिसे कास्टिंग डायरेक्टर जोगी ने देखा था। हालांकि नेहा ने इसको लेकर क्लियर करते हुए कहा कि यह महज एक एक्सेप्शन था। उन्होंने बताया कि वह एक भूमिका के लिए कई रीडिंग के लिए गई थी और जब उन्होंने आखिरकार निर्माताओं से वापस सुना, तो उन्हें बताया गया कि यह प्रोजेक्ट किसी और के पास चला गया है। नेहा ने तब उस व्यक्ति के एक्टिंग के बारे में पूछा, तो बताया गया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उसके 30 से 40 मिलियन फॉलोअर्स थे।
विज्ञापन
अभिनेता होगा फिट न कि इंफ्लुएंसर
एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में वह इन सभी बातों से काफी दुखी होती थीं, लेकिन अब यह स्वीकार करने लगी हैं कि यह वास्तव में नया मानदंड हो सकता है। हालांकि उन्होंने इस कल्चर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लंबे वक्त तक नहीं टिक नहीं सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार, फिल्म निर्माताओं को एहसास होगा कि एक अभिनय भूमिका के लिए केवल एक अभिनेता ही बॉक्स में फिट होगा, न कि एक इंफ्लुएंसर।
विज्ञापन
Sheezan Khan: शीजान को कोर्ट से मिली देश से बाहर जाने की इजाजत, अब रोहित शेट्टी के स्टंट शो का बनेंगे हिस्सा!
नेहा के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं
वहीं, आपको बता दें कि एक्ट्रेस नेहा शर्मा के भी इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से ज्यादा की संख्या में फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस और नवाजुद्दीन की फिल्म जोगीरा सारा रा रा अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Backstreet Boys: डीएनए वर्ल्ड टूर के लिए 13 साल बाद भारत पहुंचे बैकस्ट्रीट बॉयज, करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस