आज दुनिया भर में
योग दिवस के साथ म्यूजिक डे भी मनाया जा रहा है। गानों के बिना
बॉलीवुड फिल्में अधूरी होती हैं। चाहे हीरो-हीरोइन का
रोमांस दिखाना हो या झगड़ा, अगर इनमें गाने ना डाले जाए तो कुछ अधूरा सा लगता है। वहीं जब हीरो को हीरोइन से प्यार का इजहार करना हो तो भी वो गानों के जरिए ही अपने दिल की बात बयां करते हैं।
आइए इस मौके पर जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में जिसमें सबसे ज्यादा गाने थे और वो कौन सी फिल्म थी जिसमें पहली बार संगीत सुनने को मिला था।
सबसे पहले बात करते हैं उस फिल्म की जिसमें पहली बार गाना सुनने को मिला था, वो थी आलम आरा। इस फिल्म में सात गाने थे।
1932 में आई फिल्म इंदर सभा में सबसे ज्यादा गाने थे। इस फिल्म में करीब 70 गाने सुनने को मिले थे।
भले ही इमरान हाशमी की फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर खास धमाल ना मचा पाएं लेकिन उनकी हर फिल्म के गाने जरूर सुपरहिट होते हैं। फिर चाहे वो 'कलयुग' हो या 'हमारी अधूरी कहानी'।
कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिसके सभी गाने हिट रहे थे। जैसे कि 'कुछ कुछ होता है', 'हम आपके हैं कौन', 'फना' आदि।