{"_id":"5eda02500afb9a33b309967c","slug":"world-environment-day-arjun-kapoor-join-one-wish-for-the-earth-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूमि पेडनेकर के अभियान से जुड़कर क्लाइमेट वॉरियर बना ये अभिनेता, प्लास्टिक के इस्तेमाल से तौबा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भूमि पेडनेकर के अभियान से जुड़कर क्लाइमेट वॉरियर बना ये अभिनेता, प्लास्टिक के इस्तेमाल से तौबा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के क्लाइमेट चेंज की पहल में चल रहे अभियान 'वन विश फॉर द अर्थ' का हिस्सा बन चुके हैं। इस अभियान से जुड़कर अर्जुन भारत के नागरिकों से इस विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी दिनचर्या में कम से कम प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही वह बताते हैं कि इस प्लास्टिक से पृथ्वी के पर्यावरण पर कितना बड़ा असर पड़ रहा है और इससे लोगों की जिंदगियां दूषित हो रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अर्जुन कहते हैं कि पर्यावरण की रक्षा के लिए उनके दिमाग में जो सबसे पहली चीज आई वह यह थी कि सब लोगों को अपनी दिनचर्या में प्लास्टिक की चीजों का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।
3 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन आगे कहते हैं, 'हमें अपने इस ग्रह की रक्षा करने के लिए कुछ करना होगा। हम सब एक साथ मिलकर यह काम करेंगे तो ही कुछ हो सकता है। हम पहले से ही जाने अनजाने में कुछ ऐसी बीमारियों को जन्म दे चुके हैं, जिसका इलाज भी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर की क्लाइमेट चेंज की तरफ चल रही है उस पहल का हिस्सा बने हैं जो लोगों के बीच में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करती है। पर्यावरण दिवस के इस मौके पर भूमि की इस पहल से हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकार जुड़े हैं। वह क्लाइमेट चेंज के बारे में बात कर रहे हैं और लोगों से भी इस बात की अपील कर रहे हैं कि क्लाइमेट चेंज को हमें गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन का कहना है कि अब प्रकृति के प्रति हम लोगों के दृष्टिकोण को बदलने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अब यह वक्त क्लाइमेट वॉरियर बनने का है और अपने अंदर छोटे-छोटे बदलाव पैदा करने का है। मैं अब से यह प्रण लेता हूं कि प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल ना करके अब मैं धातु की बोतलों का इस्तेमाल करूंगा। मैं जानता हूं यह एक छोटा सा बदलाव है लेकिन मेरे लिए एक बहुत बड़ी शुरुआत है। मुझे भरोसा है कि छोटे-छोटे बदलावों से भी असर पड़ता है और मैं एक क्लाइमेट वॉरियर हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।