इमोजी, जिसका इस्तेमाल हम चैट्स के दौरान शब्दों से अधिक अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने के लिए करते हैं। एक तरह से इमोजी या इमॉटिकॉन्स हमारे जीवन का ही हिस्सा हैं। 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस (World Emoji Day) मनाया जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इस खास दिन को मनाया है।
World Emoji Day 2020: शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल, मजेदार इमोजीस वाले एक्सप्रेशन्स देख आप भी कहेंगे 'वाह'
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। अपने ही नहीं बल्कि शिल्पा अपने परिवार के भी बेहद मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में शिल्पा ने जो वीडियो साझा किया है वो भी बेहद प्यारा है। इस वीडियो के जरिए शिल्पा ने वर्ल्ड इमोजी डे मनाया है।
शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो तरह- तरह के मुंह बना रही हैं। शिल्पा हूबहू वैसे ही मुंह बना रही हैं जैसे हम चैट्स के दौरान इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। शिल्पा इस वीडियो में बेहद क्यूट भी नजर आ रही हैं। अलग अलग एक्सप्रेशन्स से भरा शिल्पा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा ने सभी को इस दिन की बधाई दी है। शिल्पा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी वर्ल्ड इमोजी डे- यहां हर एक इमोशन है। आपका पसंदीदा कौन सा है?' शिल्पा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बात करें वर्ल्ड इमोजी डे की तो इस दिन की शुरुआत साल 2014 से हुई थी। जिसके हिसाब से ये दिन आज सातवीं बार मनाया जा रहा है। इमोजी का उपयोग 1990 के दौर में शुरू हो चुका था और सबसे पहले एप्पल ने इन्हें अपने आईफोन के की-बोर्ड में शामिल किया था। आज न केवल ईमेल बल्कि व्हॉट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर स्टेटस या फिर चैट के लिए इमोजी हमारी दुनिया का हिस्सा बन चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में रोजाना पांच अरब से ज्यादा इमोजी यूज होते हैं।
पढ़ें: रणबीर कपूर के हमशक्ल का हुआ निधन, बेटे की तरह हूबहू दिखने पर ऋषि कपूर ने भी की थी तारीफ