पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और अमेरिकी एक्टर विल स्मिथ ने रविवार सुबह अपने फैंस को चौंका दिया। दोनों ने एक अनोखे कोलैबोरेशन से सबको हैरान कर दिया। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें विल स्मिथ उनके साथ भांगड़ा करते नजर आए।
Diljit Dosanjh- Will Smith: दिलजीत के साथ विल स्मिथ ने जमकर किया भांगड़ा, लोग बोले- सच में पंजाबी आ गए ओए
Diljit Dosanjh- Will Smith Video: सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ और विल स्मिथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों जमकर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
विल स्मिथ ने दिलजीत के डांस स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश की जो देखने में बेहद मजेदार था। इस वीडियो के साथ दिलजीत ने लिखा, "पंजाबी आ गए ओये। लिविंग लीजेंड विल स्मिथ के साथ। किंग विल स्मिथ को भांगड़ा करते और पंजाबी ढोल की बीट्स पर मस्ती करते देखना प्रेरणादायक है।"
Box Office Collection: चट्टान की तरह खड़ी है छावा, सिकंदर का बुरा हाल, एल 2 एम्पुरान का भी नहीं दिखा कमाल
View this post on Instagram
यह रील सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर की। एक फैन ने लिखा, "पंजाबी सच आ गए ओए," तो दूसरे ने कहा, "अब बस एक शानदार फिल्म साथ में कर लो।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "ये तो बिल्कुल अप्रत्याशित था।"
दिलजीत की फिल्मों की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज 'जट्ट एंड जूलियट 3' थी। यह 2024 की पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसमें उनके साथ नीरू बाजवा नजर आईं। पिछले साल दिलजीत इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में भी दिखे थे। यह नेटफ्लिक्स फिल्म मशहूर पंजाबी सिंगर की बायोपिक थी, जिसमें परिणीति चोपड़ा भी थीं। इस फिल्म में दिलजीत के शानदार अभिनय को खूब तारीफ मिली थी।
वहीं, विल स्मिथ को फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' में देखा गया था। यह 2024 की बड़ी कॉप एक्शन कॉमेडी थी, जिसमें उनके साथ मार्टिन लॉरेंस मुख्य भूमिका में थे। यह 'बैड बॉयज' सीरीज की चौथी फिल्म थी, जिसे आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने निर्देशित किया था।