पिछले साल 'ट्यूबलाइट' में सलमान खान को जबर्दस्त झटका लगा। वह निर्माता भी थे और वितरकों को फिल्म से घाटा होने पर नुकसान की भरपाई करनी पड़ी थी। इसके बाद निर्देशक कबीर खान से सलमान के कभी बहुत पक्के कहे जाने वाले संबंध टूट गए थे। सलमान का मानना था कि फिल्म खराब बनने के साथ ओवर बजट थी। फिर निर्देशक से उनकी बातचीत तक बंद हो गई और भविष्य में वे जो प्रोजेक्ट साथ बनाना चाहते थे, वे बंद हो गए। सलमान अपने रास्ते आगे बढ़ गए और उन्होंने निर्देशक अली अब्बास जफर को प्रमोट करना शुरू कर दिया।
{"_id":"5b71af5242c79255a120bc7f","slug":"will-salman-become-friend-of-kabir-khan-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान-कबीर को करीब लाने में लगा है पूरा परिवार, भाभी के चक्कर में 'भाई' निकले पैदल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान-कबीर को करीब लाने में लगा है पूरा परिवार, भाभी के चक्कर में 'भाई' निकले पैदल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सलमान और कबीर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
tiger zinda hai
'टाइगर जिंदा है' के बाद सलमान की स्थिति कुछ संभली। वह जफर के साथ अब भारत बना रहे हैं। इस बीच कबीर ने कोई फिल्म नहीं बनाई और वह एक वेब सीरीज में लगे हुए हैं। इधर, सलमान और कबीर के बीच फिल्मी पार्टियों में भी मेल-मुलाकातें बंद हो गईं। अब खबर है कि कुछ लोग फिर सलमान-कबीर को नजदीक लाने की कोशिशों में हैं। इनमें कबीर की पत्नी मिनी माथुर के प्रयास सबसे ज्यादा हैं। वह सलमान के परिवार के संपर्क में हैं।
saleem khan and salman khan
सलमान की बहनें उनकी सहेलियां हैं। चर्चा है कि मिनी ने अपनी इन सहेलियों से आने वाले दिनों कुछ ऐसे प्रोग्राम और पार्टी की योजना बनाई है, जिसमें दोनों परिवारों के सारे सदस्य साथ इकट्ठा हों। इंडस्ट्री की नजर अब इस जमावड़े पर है। अगर ऐसा हुआ तो क्या फिर से सलमान और कबीर वापस दोस्त बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika and salman
भाभी को किया इग्नोर
सलमान के अपनी पूर्व भाभी मलाइका अरोड़ा से मधुर रिश्ते नहीं रहे हैं। जब मलाइका अरबाज से अलगाव की कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं तो सलमान ने शादी को बचाने की कोशिश की थी। परंतु नाकाम रहे। अरबाज से मलाइका के तलाक के बाद उन्होंने पूरी तरह से उनसे संबंध खत्म कर लिए। गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि हाल में सलमान जब मुंबई एयरपोर्ट पर बाहर से लौटे और निकल रहे थे कि उन्हें पता चला मलाइका कोई फ्लाइट पकड़ने आ रही हैं और पहुंचने ही वाली हैं। अत: उनसे सामना हो सकता है। ऐसे में सलमान ने हवाई अड्डे के बाहर निकल कर अपनी कार का इंतजार करने के बजाय पैदल ही रास्ता पकड़ लिया, जिससे मलाइका वहां पहुंचे तो सामना न हो जाए।

arbaaz khan and georgia andriani
वहीं पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अकेले पड़े अरबाज खान की जिंदगी में एक नई हसीना ने एंट्री की है। हाल ही में आईपीएल में सट्टेबाजी की वजह से सुर्खियों में रहे अरबाज खान आजकल नई नई एक्ट्रेस के कारण चर्चा में हैं। अरबाज से नजदीकियां बढ़ाने वाली यह हसीना और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया आंद्रियानी हैं। आंद्रियानी वही अभिनेत्री हैं जो ‘गेस्ट इन लंदन’ फिल्म में नजर आई थीं। इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि अरबाज अब अपनी पुरानी जिंदगी को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहते हैं।
अरबाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वे जॉर्जिया के साथ संजय कपूर की पार्टी से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वे जॉर्जिया के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर जॉर्जिया और अरबाज एक साथ नजर आ चुके हैं।